Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनिल कपूर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले:बोले- पेरिस में घर जैसा महसूस हुआ, भारत आने का न्योता दिया

    16 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने हाल ही में पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी है। अनिल कपूर ने बताया की इस दौरान दोनों ने कला, संस्कृति, सिनेमा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऊर्जा और आर्किटेक्चर जैसे विषयों पर बात की। एक्टर ने राष्ट्रपति मैक्रों के ऑफिस में मौजूद नेपोलियन के दौर की ऐतिहासिक कलाकृतियां भी देखीं। अनिल कपूर ने पेरिस में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैक्रों का आभार जताया और उन्हें दोबारा भारत आने का न्योता भी दिया। देखें मुलाकात की तस्वीरें... भारत में हुई पहली मुलाकात को किया याद इंस्टाग्राम पोस्ट में अनिल कपूर ने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ अपनी पुरानी मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने लिखा, "जब मैं पहली बार भारत में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिला था, तो हमारी बातचीत इतनी स्वाभाविक रही कि लगा जैसे हम सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। पेरिस में उनसे दोबारा मिलकर वही गर्मजोशी महसूस हुई।" अनिल कपूर ने आगे बताया कि इतिहास के सबक से लेकर आने वाली पीढ़ियों के भविष्य तक, यह बातचीत बेहद सार्थक रही। पोस्ट के अंत में उन्होंने अपने भतीजे और खुद को पेरिस में घर जैसा महसूस कराने के लिए मैक्रों को धन्यवाद दिया। इटली के मशहूर रेस्टोरेंट ने भी शेयर की तस्वीरें दूसरी ओर, यूरोप यात्रा के दौरान इटली के फ्लोरेंस स्थित मशहूर रेस्टोरेंट 'ला जिओस्ट्रा' (La Giostra) के होस्ट सोल्दानो कुंज डी'असबर्गो लोरेना ने भी इंस्टाग्राम पर अनिल कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की। होस्ट ने लिखा कि जब बॉलीवुड का ग्लैमर फ्लोरेंस की आत्मा से मिलता है, तो भारतीय सिनेमा के दिग्गजों के साथ यह शाम बेहद खास बन जाती है। स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' में आए थे नजर वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर आखिरी बार आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'अल्फा' में नजर आए थे। शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म है। इस एक्शन थ्रिलर में अनिल कपूर ने 'रॉ' चीफ लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रांत कौल की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। ये खबर भी पढ़ें सामंथा प्रभु ने बेटे को जन्म दिया:नाम 'देव' रखा; फोटो शेयर कर दी जानकारी, लिखा- हमारे दिल पहले से कहीं ज्यादा खुश हैं एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरु माता-पिता बन गए हैं। सामंथा ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया। कपल ने अपने बेटे का नाम 'देव निदिमोरु' रखा है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर:फरार अभिषेक पंडित पर फंडिंग करने का आरोप; पुलिस पहुंचने से पहले हरियाणा से भागा
    Next Article
    सामंथा प्रभु ने बेटे को जन्म दिया:नाम 'देव' रखा; फोटो शेयर कर दी जानकारी, लिखा- हमारे दिल पहले से कहीं ज्यादा खुश हैं

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment