Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर:फरार अभिषेक पंडित पर फंडिंग करने का आरोप; पुलिस पहुंचने से पहले हरियाणा से भागा

    15 hours ago

    1

    0

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को फरार आरोपी अभिषेक पंडित के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। अभिषेक इस हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर अनिल पंडित का भाई है। पुलिस के मुताबिक, उस पर गैंग के पैसों का प्रबंधन करने और मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों को फंडिंग देने का आरोप है। हरियाणा के करनाल में क्राइम ब्रांच की टीम पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया था। आरोपी देश छोड़कर न भाग सके, इसके लिए सभी एग्जिट पॉइंट्स पर अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के करनाल में पुलिस पहुंचने से पहले भागा न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक पंडित इस जांच में एक प्रमुख आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम अभिषेक को पकड़ने के लिए हरियाणा के करनाल गई थी, लेकिन टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही वह वहां से निकल गया। जांच अधिकारियों को आशंका है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अलग-अलग रास्तों से देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकता है, जिसे रोकने के लिए LOC जारी किया गया है। इससे पहले पुलिस इस केस में 13वें आरोपी के तौर पर अभिषेक की पत्नी सुनेहा पंडित को गिरफ्तार कर चुकी है। 16 नवंबर को मकोका (MCOCA) कोर्ट ने सुनेहा को 21 नवंबर तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेजा था। वित्तीय लेनदेन और क्रिप्टो कनेक्शन की जांच कर रही क्राइम ब्रांच पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिषेक पंडित ने अपने नाम से खोले गए बैंक खातों के जरिए गैंग को आर्थिक मदद पहुंचाई थी। जांच अधिकारियों का मानना है कि अभिषेक की गिरफ्तारी से गैंग से जुड़े सभी वित्तीय लेनदेन का पता लगाने और फंड मैनेज करने वाले अन्य लोगों की पहचान करने में मदद मिलेगी। अब तक की पड़ताल में पुलिस ने अगस्त 2022 से जुलाई 2024 के बीच करीब 47.23 लाख रुपए के संदिग्ध लेनदेन को ट्रैक किया है। आरोप है कि हमले में इस्तेमाल हुई बाइक खरीदने के लिए एक सह-आरोपी को 57 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे, साथ ही क्रिप्टोकरेंसी खातों के जरिए भी रकम भेजी गई थी। 18 अक्टूबर को जुहू में टाइगर की कार पर हुई थी फायरिंग यह मामला 18 अक्टूबर 2026 की शाम का है, जब टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकल रहे थे। उसी समय मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी थी। इस हमले में अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए थे, लेकिन उनका ड्राइवर और पास खड़ा एक व्लॉगर घायल हो गए थे। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी की भूमिकाओं की जांच की जा रही है। हमले के बाद काम पर लौटे टाइगर श्रॉफ दूसरी ओर, इस घटना के कुछ हफ्तों बाद टाइगर श्रॉफ अपने काम पर वापस लौट आए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर ने हाल ही में पुणे में अपनी अगली फिल्म का चार दिन का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया है। इस शेड्यूल के दौरान उन्होंने अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ एक डांस नंबर भी शूट किया। राज मेहता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनेता लक्ष्य भी अहम भूमिका में हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये खबर भी पढ़ें टाइगर पर फायरिंग के बाद जैकी का पहला रिएक्शन:बोले- ऊपर वाले का हाथ जोड़ते हैं और आगे बढ़ते हैं, हादसा भी एक अनुभव था बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद उनके पिता जैकी श्रॉफ ने दैनिक भास्कर से बातचीत में प्रतिक्रिया दी। बेटे के साथ हुई घटना पर जैकी ने सहज और दार्शनिक अंदाज में कहा, 'ऊपर वाले का हाथ जोड़ते हैं और आगे बढ़ते हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओम पुरी का प्रेमपत्र समझकर घंटों परेशान रहीं सीमा कपूर:खोला तो निकला 20 रुपए का नोट; बोलीं- पुरी साहब बहुत केयरिंग थे
    Next Article
    अनिल कपूर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले:बोले- पेरिस में घर जैसा महसूस हुआ, भारत आने का न्योता दिया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment