Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनूप जलोटा बोले- सलमान बिश्नोई समाज से माफी मांगें:टाइगर पर फायरिंग के बाद कहा- नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी

    3 hours ago

    1

    0

    भजन गायक अनूप जलोटा ने टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अज्ञात हमलावरों ने टाइगर की कार पर गोलीबारी की। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो मैसेज के जरिए लेने का दावा किया। IANS से बातचीत में अनूप जलोटा ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि ये सब चीजें रोकने का एक ही तरीका है कि सलमान खान बिश्नोई समाज से क्षमा मांग लें। मैंने पहले भी कहा था, ये बहुत जरूरी है कि बिश्नोई समाज को जो ठेस पहुंची है, वह तभी ठीक होगी, जब सलमान खान क्षमा मांगें। उन्होंने आगे कहा, “नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी। जो लोग सलमान खान के साथ काम करेंगे, उनको तकलीफें आएंगी। उनके परिवार को भी तकलीफें आएंगी। तो क्यों न एक बार कड़ा मन बनाकर सलमान खान बिश्नोई समाज से क्षमा मांग लें।” जुहू में टाइगर की कार पर फायरिंग रविवार शाम टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोली चला दी। टाइगर इस हमले में बाल-बाल बच गए। उनके ड्राइवर और एक फैन को गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो संदेश सामने आया। इनमें लॉरेंस गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। इन संदेशों में सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने की मांग की गई। साथ ही, अभिनेता से जुड़े लोगों को धमकी देने की बात भी सामने आई। सलमान और लॉरेंस के बीच विवाद क्या है? दरअसल, सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच विवाद की मुख्य वजह 1998 का काला हिरण शिकार मामला है। करीब 28 साल पुराने इस मामले को लेकर बिश्नोई समाज में नाराजगी रही है। इसी विवाद के चलते सलमान खान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। 1998 में सलमान खान राजस्थान के जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन पर काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र मानता है। समाज वन्यजीवों की रक्षा को अपनी धार्मिक आस्था का हिस्सा मानता है। सलमान से माफी की मांग लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई समेत बिश्नोई समाज से जुड़े कई लोगों का कहना है कि अगर सलमान खान समाज के धार्मिक स्थल मुकाम में जाकर माफी मांग लें, तो विवाद खत्म हो सकता है। हालांकि, सलमान खान के पिता सलीम खान पहले कह चुके हैं कि माफी मांगने का मतलब गलती स्वीकार करना होगा। उनके मुताबिक, सलमान ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया है। 2018 में लॉरेंस ने दी थी धमकी साल 2018 में लॉरेंस ने जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान सलमान को धमकी दी थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। अप्रैल 2024 में मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस के भाई अनमोल ने ली थी। अक्टूबर 2024 में सलमान के करीबी और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या भी हुई। इसके बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। टाइगर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद गैंगस्टर लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने भी कहा कि बिश्नोई समाज या लॉरेंस की सलमान खान से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। विवाद सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का है। उन्होंने सलमान को एक बार फिर गुरु जम्भेश्वर महाराज की समाधि पर आकर माफी मांगने की सलाह दी है। रमेश बिश्नोई ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आता कि सलमान खान इतनी छोटी सी बात के लिए बार-बार कहने पर भी माफी क्यों नहीं मांग रहे हैं। वो इतने जिद्दी क्यों बने हुए हैं। माफी मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता। उन्होंने सलमान खान के परिवार से भी अपील की है कि अगर किसी धर्म की भावना आहत हुई है, तो माफी मांग लेना ही सही रास्ता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…. .............. यह खबर भी पढ़ें... टाइगर पर फायरिंग के बाद पहली बार दिखे जैकी श्रॉफ: घटना पर सुनील शेट्टी ने जताई चिंता, दीपक पराशर बोले- एक्टर्स टारगेट बनने आए हैं क्या टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के अगले दिन जैकी श्रॉफ पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। वह सोमवार को मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सम्मान में आयोजित ‘बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ के नामकरण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी भी मौजूद थे। इस दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर जैकी और टाइगर के साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी हो सकता है। उन्होंने राहत जताई कि टाइगर ठीक हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नड़ विवाद पर बोले सोनू निगम- 1000 बार माफी:कन्नड़ में गाने की गुजारिश पर भड़के थे; अब बेंगलुरु में शो का विरोध हो रहा
    Next Article
    'रामायण' को लेकर यश की लोगों से अपील:बोले- VFX की छोटी कमियां न खोजें, मूवी के विजुअल्स और सीन्स पर उठे थे सवाल

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment