Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवधाम मंदिर में 351 कन्याओं का पूजन:विधि-विधान से कराया गया कन्या भोज, पूर्व प्रत्याशी मनोज शुक्ला भी रहे मौजूद

    15 minutes ago

    1

    0

    कानपुर। चकेरी के शिवकटरा स्थित शिवधाम मंदिर प्रांगण में मंगलवार दोपहर 3:35 बजे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद 351 कन्याओं का पूजन कर कन्या भोज कराया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को माता रानी का स्वरूप मानकर उनके चरण पूजन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में कन्याओं को भोजन कराने के साथ प्रसाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजपुर के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला मौजूद रहे। उन्होंने कन्या पूजन को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर समाज में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम संयोजक गोपाल तिवारी ने कहा कि देशहित और धर्म की रक्षा के लिए समाज में इस तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से लोगों में धार्मिक आस्था मजबूत होती है और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नितेंद्र यादव, बार महामंत्री विनय मिश्रा, पूर्व पार्षद योगेश वर्मा, आशुतोष बाजपेयी, मनीष, आनंद, विशाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कन्या पूजन के माध्यम से धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. संजय निषाद बोले-आरक्षण नहीं, तो चैन नहीं:मझवार और तुरैहा के नाम पर एससी आरक्षण और यूपी विधानसभा 2027 चुनाव की बनेगी रणनीति
    Next Article
    दशहरे पर शस्त्र पूजन, महिलाओं को भेंट की गईं कृपाण:मुजफ्फरनगर में आत्मरक्षा पर दिया संदेश, शस्त्र और शास्त्र के महत्व पर की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment