Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP Police में दो साल में भरे जाएंगे 22,500 खाली पद, CM Mohan Yadav का ऐलान

    4 hours from now

    1

    0

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर इंदौर में शस्त्र पूजन किया और घोषणा की कि उनकी सरकार अगले दो साल में पुलिस विभाग के 22,500 खाली पद भरेगी। यादव इंदौर की पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाकाली की पूजा-अर्चना की और पुलिस के आग्नेय अस्त्रों का पूजन किया।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा, हमारी सरकार ने राज्य के सभी विभागों की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भर्तियों और पदोन्नतियों का समान रूप से ध्यान रखा है। यही कारण है कि अकेले पुलिस विभाग में 18,500 पदों पर भर्ती का निर्णय लिया गया है और अगले दो साल के अंदर इस महकमे के सभी 22,500 खाली पद भरे जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल तक प्रदेश के हर जिले में पुलिस बैंड की व्यवस्था के लिए 750 पदों पर भर्ती की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर जिलों में पुलिस बैंड के साथ परेड आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान यादव ने इंदौर पुलिस के पुलिस सेतु ऐप को पेश किया। उन्होंने कहा, यह ऐप नागरिकों और पुलिस कर्मियों के बीच संवाद को सरल, त्वरित और पारदर्शी बनाएगा।इसके माध्यम से पुलिस थानों और संबंधित कर्मियों की जानकारी, नजदीकी थाने की लोकेशन, नक्शे और संपर्क संबंधी सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस ऐप को प्रदेश स्तर पर भी पेश किया जा सकता है। कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही यात्रा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया।उन्होंने कहा, भगवान के नाम पर यात्रा करो, तो भाव भी जरूरी है। विजयादशमी पर शुरू हुई ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर बने मंदिर में चंदे और चढ़ावे की कथित चोरी के खिलाफ निकाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या सपा संग गठबंधन पर फंसा पेंच? कांग्रेस ने यूपी के लिए 150 सीटों की योजना तैयार की, प्रियंका गांधी ने संभाली कमान
    Next Article
    Party Workers की गिरफ्तारी पर भड़के Akhilesh Yadav, BJP पर लगाया प्रशासन के Misuse का बड़ा आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment