Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश:जिलाधिकारी ने आईजीआरएस समीक्षा बैठक में दिए

    7 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी वी.के. सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में आईजीआरएस (एकीकृत जन शिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित रहे अधिकारियों का स्पष्टीकरण मांगने और अग्रिम आदेश तक उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित और निस्तारित शिकायतों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर तथ्यों के अनुरूप निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में औपचारिकता नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण समाधान पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि असंतोषजनक या अपूर्ण निस्तारण पाए जाने अथवा जिन विभागों के कारण जनपद की रैंक खराब होगी, संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने, दोहराव वाली शिकायतों का मूल कारण चिन्हित कर स्थायी समाधान करने तथा शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने पर भी बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिन अधिकारियों के वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए, उनमें ईओ शाजहापुर, एक्सईएन वितरण विद्युत डिकैथलॉन, एक्सईएन ड्रेनेज, क्षेत्रीय अधिकारी यूपीपीसीबी, जिला उद्यान अधिकारी, एआरएम रोडवेज और नगर स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज के एकमा डिपो से दो इंजन लखनऊ भेजे गए:स्थानीय विरोध के बाद रेलवे ने इन्हें मंडल मुख्यालय में स्थापित किया
    Next Article
    नाले में डूबकर स्कूटी सवार व्यापारी की मौत:गाजियाबाद में स्कूटी पर कूड़े की बाल्टी लेकर जाते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment