Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाले में डूबकर स्कूटी सवार व्यापारी की मौत:गाजियाबाद में स्कूटी पर कूड़े की बाल्टी लेकर जाते समय हुआ हादसा

    8 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र में 4 फीट गहरे नाले में डूबकर किराना व्यापारी की मौत हो गई। जिसके बाद आसपास राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। व्यापारी को अस्पताल भिजवाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में आया है कि व्यापारी की स्कूटी में किसी ने टक्कर नहीं मारी, स्कूटी रात में अनियंत्रित होकर गिरने से यह हादसा हुआ। स्कूटी पर बाल्टी रखकर ले जाते समय हादसा घटना रविवार आधी राज की है। 11 बजकर 54 मिनट पर पीआरवी पर सूचना दी गई। कि सिहानीगेट थाना क्षेत्र में रॉयल ग्रीन होटल के सामने पटेलनगर में एक व्यक्ति स्कूटी समेत नाले में गिर गया। जिसे राहगीरों द्वारा एमएमजी अस्पताल भिजवाया गया है। सूचना पर सिहानीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। स्कूी के नंबर के आधार पर मरने वाले व्यक्ति की पहचान शंकर लाल गर्ग (48 साल ) पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी पक्की मोरी, डासना गेट, थाना कोतवाली के रूप में हुई। किराना व्यापारी थे शंकरलाल मरने वाले व्यापारी शंकरलाल गर्ग के भाई योगेश गर्ग ने बताया कि शंकरलाल की किराना की दुकाना है। रात में वह दुकान बंद कर कूड़ा फेंकने जाते थे, उसके बाद केशरी माता मंदिर में पूजा कर वापस आते थे। पुलिस और नगर निगम कीटीम ने भी अलग अलग स्थानों पर जानकारी ली। जहां आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। स्कूटी की जांच करने पर किसी वाहन से टक्कर के स्पष्ट चिन्ह नहीं पाए गए। पास के होटल के सीसीटीवी में भी किसी वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस मान रही है कि प्रथम दृष्टा स्कूटी पर रखी प्लास्टिक की बाल्टी के कारण वह स्कूटी समेत नाले में गिर गए। भाई ने कहा नाला बंद होता तो बच जाती जान व्यापारी के भाई योगेश गर्ग ने कहा कि यदि नाला बंद होता तो जान बच सकती थी। यह भी सामने आया कि स्कूटी पेड़ से टकराई, उसके बाद नाले में गिरे। नाला पक्का था, जिसकी गहराई करीब 4 फीट के आसपास है। परिजनों का कहना है कि नाले में लापरवाही से यह हादसा हुआ है। व्यापारी की मौत के बाद पत्नि रश्मि का रोकर बुरा हाल है। व्यापारी के संतान नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश:जिलाधिकारी ने आईजीआरएस समीक्षा बैठक में दिए
    Next Article
    माननीय बोले-प्राइवेट एंबुलेंस माफियाओं पर कसी जाए नकेल:बरेली में 'दिशा' की बैठक में गूंजा अवैध खनन और भ्रष्टाचार का मुद्दा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment