Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनूपशहर के समरसेबल व्यापारी से 18 लाख की साइबर ठगी:एपीके फाइल से फोन हैक हुआ, पर्सनल डाक्यूमेंट मांगे गए

    2 hours ago

    1

    0

    डिजिटल दौर में सुविधा के साथ खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला अनूपशहर कस्बे का है, जहां एक समरसेबल व्यापारी और उनकी पत्नी के बैंक खातों से साइबर ठगों ने करीब 18 लाख रुपये उड़ा लिए। घटना से व्यापारिक समुदाय में हड़कंप मच गया है। मोहल्ला केदार शाह निवासी पुनीत गर्ग की मोरी गेट क्षेत्र में समरसेबल की दुकान है। पुनीत गर्ग और उनकी पत्नी नेहा गर्ग का खाता पीएनबी की मंडी शाखा, अनूपशहर में है। पुनीत दोनों बैंक खातों का संचालन मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से करते हैं। पीड़ित के अनुसार 21 फरवरी से 26 फरवरी की दोपहर तक उनके दोनों खातों से कुल 64 संदिग्ध ट्रांजैक्शन किए गए। इनमें 44 ट्रांजैक्शन पुनीत गर्ग के खाते से और 20 ट्रांजैक्शन उनकी पत्नी के खाते से हुए। इन लेन-देन के जरिए साइबर ठगों ने लगभग 18 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। चौंकाने वाली बात यह रही कि इतने बड़े पैमाने पर रकम कटने के बावजूद उन्हें समय पर किसी प्रकार का स्पष्ट अलर्ट या संदेह नहीं हुआ। पुनीत गर्ग ने बताया कि जनवरी माह में तबीयत खराब होने पर उन्होंने एक अस्पताल के नाम से एपीके फाइल अपने मोबाइल में डाउनलोड की थी। उस फाइल में कई निजी जानकारियां मांगी गई थीं। उन्होंने कुछ जानकारी भरने के बाद ऐप को बंद कर दिया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी एपीके फाइल के जरिए उनका मोबाइल हैक कर लिया गया और बैंकिंग डिटेल्स तक साइबर ठगों की पहुंच बन गई। 26 फरवरी को जब वे बैंक पहुंचे और स्टेटमेंट निकलवाया तो लगातार हुए ट्रांजैक्शन देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत कोतवाली अनूपशहर में साइबर इंचार्ज हर्ष मिश्रा को सूचना दी। पुलिस ने उनकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही व्यापारी अपनी शिकायत लेकर साइबर थाना बुलंदशहर भी पहुंचे हैं। साइबर इंचार्ज हर्ष मिश्रा ने बताया कि अनजान स्रोत से डाउनलोड की गई एपीके फाइल के माध्यम से मोबाइल हैक किया गया है। ऐसी फाइलें कई बार मोबाइल स्क्रीन पर सामान्य ऐप की तरह दिखाई भी नहीं देतीं, जिससे व्यक्ति को शक नहीं होता। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी अत्यंत सावधानी से साझा करें। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग प्रशासन से साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चों की सेहत बिगाड़ रहा बदलता मौसम:वाराणसी के बाल रोग की OPD में पहुंच रहे वायरल संक्रमण व सर्दी जुकाम से पीड़ित बच्चे
    Next Article
    प्रेमी से शादी की जिद, लड़की टावर पर चढ़ी:महराजगंज में 5 घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा, बोली- शादी नहीं करनी थी तो प्यार क्यों किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment