Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Angelina Jolie अचानक यूक्रेन पहुंचीं, बेटे के साथ Kharkiv के बॉक्सिंग क्लब का किया दौरा

    1 hour from now

    1

    0

    हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मानवतावादी एंजेलिना जोली ने हाल ही में यूक्रेन के खारकीव शहर में अचानक पहुंचकर लोगों को चौंका दिया। रूस के हमलों से प्रभावित इस शहर में जोली एक बॉक्सिंग क्लब पहुंचीं, जहां उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उनका बेटा नॉक्स भी उनके साथ था।यूक्रेन की बॉक्सिंग फेडरेशन और क्लब के मालिक ने एंजेलिना जोली के दौरे की जानकारी दी। क्लब में जोली और उनके बेटे नॉक्स की खिलाड़ियों के साथ बातचीत की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।बेटे नॉक्स के साथ बॉक्सिंग क्लब पहुंचीं जोलीयूक्रेन की बॉक्सिंग फेडरेशन ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि एंजेलिना जोली ने खारकीव के Spadkoyemets Boxing Club का दौरा किया। इस दौरान उनके बेटे नॉक्स ने यूक्रेनी डिफेंडर्स के साथ मुए थाई (Muay Thai) ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया।जोली ने क्लब के खिलाड़ियों से बातचीत की और उनके साथ समय बिताया। उनकी अचानक हुई इस मुलाकात ने क्लब के खिलाड़ियों और वहां मौजूद लोगों को खासा उत्साहित कर दिया।View this post on InstagramA post shared by Boxing Ukraine (@boxingukraineboxing)इसे भी पढ़ें: Nicole Kidman को... Tom Cruise की फिल्म Days of Thunder में Anne Hathaway की कास्टिंग पर भड़के Randy Quaidक्लब के मालिक को भी नहीं थी जोली के आने की जानकारीएंजेलिना जोली का यह दौरा इतना अचानक था कि क्लब के मालिक पावलो चिश्को को भी पहले से पता नहीं था कि हॉलीवुड की यह बड़ी स्टार उनके क्लब आने वाली हैं।इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में चिश्को ने बताया कि उन्हें रविवार के लिए जिम की बुकिंग मिली थी, लेकिन उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वहां एंजेलिना जोली आने वाली हैं।उन्होंने कहा कि जोली ने उनके जिम की तारीफ की और उनके बेटे से पूछा कि वह कितने समय से खेलों की ट्रेनिंग कर रहा है। चिश्को के मुताबिक, जोली का बेटा नॉक्स भी काफी सहज था और उसने खिलाड़ियों से हाथ मिलाया।इसे भी पढ़ें: Squid Game स्टार Park Hae Soo दूसरी बार बने पिता, घर आया बेबी बॉयरूस के हमलों से प्रभावित है खारकीवखारकीव यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और रूस की सीमा के काफी करीब स्थित है। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से यह शहर लगातार रूसी हमलों का सामना कर रहा है। यहां ड्रोन और मिसाइल हमलों के साथ-साथ तोपखाने से भी हमले किए जाते रहे हैं। ऐसे समय में एंजेलिना जोली का खारकीव पहुंचना खास माना जा रहा है। वह पहले भी युद्ध प्रभावित यूक्रेन का दौरा कर चुकी हैं।यूक्रेन से पुराना जुड़ाव है एंजेलिना जोली काएंजेलिना जोली इससे पहले भी यूक्रेन का दौरा कर चुकी हैं। वह लंबे समय तक संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी मामलों से जुड़ी भूमिका में भी काम कर चुकी हैं और दुनिया के अलग-अलग युद्ध प्रभावित इलाकों में मानवीय संकट को लेकर आवाज उठाती रही हैं। रूस के 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर हमले के बाद भी जोली कम से कम दो बार यूक्रेन का दौरा कर चुकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Teri Hatcher बनेंगी The Devil Wears Prada: Musical म्यूज़िकल में Miranda Priestly, वैनेसा विलियम्स की जगह वेस्ट एंड में करेंगी डेब्यू
    Next Article
    श्रीलंका में राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत, Neighborhood First और MAHASAGAR विजन से बढ़ेगी क्षेत्रीय ताकत

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment