Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में कजरी तीज मेले की तैयारियां शुरू:सरयू घाट पर बन रही सीढ़ियां, एप्रोच मार्ग की हो रही मरम्मत; 12 लाख कांवड़ियों की भीड़ जुटेगी

    9 minutes ago

    1

    0

    गोंडा जिले में 12, 13 और 14 सितंबर को प्रदेश के सबसे बड़े कजरी तीज त्यौहार की तैयारियां आज मंगलवार दोपहर 3.30 बजे से शुरू हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग और करनैलगंज नगर पालिका प्रशासन मिलकर ये तैयारियां कर रहे हैं। इस बार 10 लाख से अधिक कांवड़ियों के आने की उम्मीद है। सरयू घाट करनैलगंज पर कांवड़ियों के लिए सीढ़ियां बनाई जा रही हैं। मिट्टी की बोरियां भरकर लगाई जा रही हैं, ताकि घाट मजबूत रहे। श्रद्धालुओं को सरयू नदी तट तक जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रास्ता भी तैयार किया जा रहा है। एप्रोच मार्ग की भी मरम्मत की जा रही है। कांवड़िए करनैलगंज स्थित सरयू नदी से जल लेकर 35 से 65 किलोमीटर नंगे पांव चलकर बाबा पृथ्वीनाथ, बाबा दुखहरण नाथ और अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने जाते हैं। सुरक्षा के लिए बल्लियां लगाई जा रही जेसीबी से रास्तों की सफाई और झाड़ियों की कटाई कराई जा रही है। सरयू नदी के तट पर आने वाली सभी परेशानियों को दूर किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए बल्लियां लगाई जा रही हैं और लाइटें भी लगनी शुरू हो गई हैं। पिछले साल 10 लाख से ज्यादा कांवड़ियों ने यहां से जल भरकर जिले के शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया था। इस बार अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। सरयू नदी और घाघरा नदी में पड़ी जलकुंभी व अन्य गंदगी को भी हटाया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों को जल भरने में कोई दिक्कत न हो। घाघरा का जलस्तर बढ़ा हुआ है इसके साथ ही, एसडीआरएफ की टीमों को भी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम तरबगंज कुमार सत्यम जीत ने बताया कि सभी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 12 सितंबर से यहां कांवड़ियों का आना शुरू हो जाएगा। इस बार हम लोगों द्वारा घाट पर अलग-अलग एंगल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। घाघरा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में सरयू में भी पानी आया है चेतावनी बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। लाइट अतिरिक्त लगाने के निर्देश दिए गए क्योंकि काफी संख्या में रात्रि में भी कांवरिया जल भरते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश ने सपा छात्रसभा की नीली ड्रेस लॉन्च की:बोले- BJP रंगों से डरती है, भगवान से नहीं; दूसरी तरफ के लोग बहरूपिया
    Next Article
    आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 12 हजार रुपए मानदेय मिलेगा:अयोध्या में मुख्यमंत्री ने की घोषणा, सम्मान समारोह में सौंपी सांकेतिक चेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment