Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपहरण-आत्महत्या उकसाने का आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में प्रेम-प्रसंग में युवती ने नदी में लगाई छलांग, आरोपी ने उकसाया

    19 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में पुलिस ने अपहरण और आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। मानिकपुर थाना पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ छोटू को मिलिट्री ग्राउंड के पास से पकड़ा। उसके खिलाफ अपहरण और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज था। यह मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा गांव से संबंधित है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी बेटी 6 नवंबर को सिलाई सीखने मानिकपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि वह आरोपी के साथ गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी अभिषेक ने बताया कि वह युवती से प्रेम करता था। जब परिवार ने उनकी शादी से इनकार कर दिया, तो उसने युवती को आत्मघाती कदम उठाने के लिए उकसाया। आरोपी के अनुसार, वह युवती को एक पुल पर ले गया। वहां उसके उकसाने पर युवती ने नदी में छलांग लगा दी। आरोपी भी उसके पीछे कूद गया।नदी के तेज बहाव में युवती डूब गई। हालांकि, आरोपी लकड़ी के सहारे तैरता रहा और बाद में मल्लाहों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में दो अफीम तस्कर गिरफ्तार:पंजाब के ड्राइवरों को बेचते थे, झारखंड से लाते थे अफीम
    Next Article
    नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति को सेवाविस्तार मिला:नए कुलपति के पद ग्रहण करने में देरी की वजह से हुआ फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment