Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति को सेवाविस्तार मिला:नए कुलपति के पद ग्रहण करने में देरी की वजह से हुआ फैसला

    21 hours ago

    1

    0

    आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के प्रभारी कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया। दरअसल, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय पादप आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। नवनियुक्त कुलपति को कार्यभार ग्रहण करने में कुछ समय लग सकता है। ऐसे में प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने के लिए डॉ. बिजेंद्र सिंह को प्रभारी कुलपति के रूप में कार्य जारी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल ने नियमित कुलपति के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि तक डॉ. बिजेंद्र का कार्यकाल बढ़ाया है। यह विस्तार अधिकतम छह माह की अवधि तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। पूर्व में भी मिला था छह माह का दायित्व डॉ. बिजेंद्र सिंह को 19 अगस्त 2025 को छह माह के लिए प्रभारी कुलपति नियुक्त किया गया था। यह अवधि 18 फरवरी 2026 को समाप्त हो गई थी। अब 19 फरवरी 2026 से उनका विस्तारित कार्यकाल प्रभावी हो गया है। कृषि विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि कार्यकाल विस्तार का आदेश जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय समुदाय में इस निर्णय को प्रशासनिक स्थिरता और विकास की निरंतरता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपहरण-आत्महत्या उकसाने का आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में प्रेम-प्रसंग में युवती ने नदी में लगाई छलांग, आरोपी ने उकसाया
    Next Article
    नाम पूछकर माथे पर गोली मारने वाले सगे भाई गिरफ्तार:लखनऊ में बोले- पूर्व अधिकारी ने दिवंगत मां को गाली दी, ओवरटेक करने में थप्पड़ मारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment