Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में दो अफीम तस्कर गिरफ्तार:पंजाब के ड्राइवरों को बेचते थे, झारखंड से लाते थे अफीम

    18 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने अफीम की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पंजाब से आने वाले वाहन चालकों को अफीम बेचते थे और इसकी आपूर्ति झारखंड से होती थी। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 897 ग्राम अफीम बरामद की है। रोजा पुलिस को सूचना मिली थी कि उनके क्षेत्र में दो अफीम तस्कर वाहन चालकों को अफीम बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे अंडरग्राउंड स्लीपर के पास घेराबंदी कर उदयवीर उर्फ बब्लू को गिरफ्तार किया। उदयवीर जलालाबाद थाना क्षेत्र के करदौला का निवासी है। पुलिस ने उदयवीर के पास से 417 ग्राम अफीम बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि वह झारखंड से आने वाले लोगों से अफीम खरीदता था और फिर इसे पंजाब के ट्रक चालकों को ऊंचे दामों पर बेचकर अपनी आजीविका चलाता था। इसी क्रम में, पुलिस ने बरनई पुलिया के पास चेकिंग अभियान के दौरान नीरज नामक एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया। नीरज जलालाबाद थाना क्षेत्र के नौसारा का रहने वाला है। नीरज के पास से 480 ग्राम अफीम बरामद हुई। उसने पुलिस को बताया कि वह यह अफीम अपने भाई से लेता था, जो इसे झारखंड से खरीदकर लाता है। नीरज भी इस अफीम को पंजाब और अन्य राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को बेचता था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में बंदरों के हमले में छत से गिरी छात्रा:गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दी बोर्ड परीक्षा
    Next Article
    अपहरण-आत्महत्या उकसाने का आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में प्रेम-प्रसंग में युवती ने नदी में लगाई छलांग, आरोपी ने उकसाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment