Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आएगा UP बोर्ड का रिजल्ट:70% से ज्यादा कॉपियां चेक, तेजी से काम जारी

    5 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आएगा। पिछले साल यूपी बोर्ड ने 26 अप्रैल को परिणाम घोषित किया था। इस बार उसके पहले ही परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी है। दरअसल, यह परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित हुई थी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की सख्त गाइडलाइन के अनुसार, प्रदेश में 254 केंद्रों पर एक अप्रैल तक कापियां जांची जा रही हैं। वाराणसी में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह बोर्ड की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि मूल्यांकन के बाद 15% उत्तरपुस्तिकाओं का ऑडिट करने के लिए पहली बार आनलाइन आडिटर नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 1.31 लाख परीक्षक नियुक्त हैं। 10वीं की 71%, 12वीं की 82% कापियों का मूल्यांकन दो दिन की छुट्टियों के बाद शनिवार को कापियों का मूल्यांकन कार्य हुआ। जनपद के सभी चारों मूल्यांकन केंद्रों पर दिन भर में करीब 95 हजार कापियों का मूल्यांकन कार्य किया जा सका। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह की ओर से बताया गया कि 10वीं की 71% और 12वीं की 82% कापियों का मूल्यांकन कार्य शनिवार तक हो चुका है। शनिवार को हाईस्कूल की 64020 कापियां और इंटरमीडिएट की 31443 कापियां जांची गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साढ़ में पिलर खुदाई विवाद में दो पक्षों में मारपीट:पांच लोग घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
    Next Article
    पूर्व प्रधानपति का शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम:कौशांबी में गोली मारकर हुई थी हत्या, एक घंटे तक चला हंगामा; ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने शांत कराया मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment