Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में सड़क हादसे में एक की मौत:वैगनआर-पिकअप की टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, चार घायल

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में रविवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना थाना क्षेत्र के ग्राम चनौरा बाईपास रोड पर दोपहर करीब 12:10 बजे हुई, जब एक वैगनआर कार और बोलोरो मैक्स पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, वैगनआर और बोलोरो मैक्स की भिड़ंत में वैगनआर सवार पांच लोग घायल हुए। इनमें उदय कुमार (पुत्र प्रदीप कुमार), प्रभु दयाल (पुत्र दर्शन सिंह), पूनम (पत्नी प्रभु दयाल), रेखा (पत्नी राजू) और चालक प्रेम यादव (निवासी कुरावली, जनपद मैनपुरी) शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल वैगनआर चालक प्रवीण उर्फ प्रेम (पुत्र विजेंद्र सिंह, निवासी क्रिया पीपालपुर, थाना किरावली, जनपद मैनपुरी) की मौत हो गई। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। बोलोरो मैक्स पिकअप के चालक मनोज को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने स्थिति को संभाला, यातायात सुचारू कराया और दुर्घटना की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। बाकी घायलों का उपचार चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में मेहंदीपुर बालाजी महोत्सव शुरू:निशान-कलश शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 501 महिलाएं शामिल
    Next Article
    चित्रकूट में संस्कार पाठशाला कार्यशाला संपन्न:सर्वत्र शिक्षा समिति ने गांव-गांव तक शिक्षा पहुंचाने का संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment