Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में मेहंदीपुर बालाजी महोत्सव शुरू:निशान-कलश शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 501 महिलाएं शामिल

    1 hour ago

    2

    0

    बलरामपुर के भगवतीगंज क्षेत्र में श्री बालाजी परिवार द्वारा आयोजित श्री मेहंदीपुर बालाजी महोत्सव का शुभारंभ निशान एवं कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखा गया। शोभायात्रा में 501 महिलाएं सिर पर साफा बांधे और हाथों में निशान लेकर शामिल हुईं। पुरुष श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए 'जय श्री बालाजी' के जयकारों के साथ भक्ति गीतों और भजनों पर झूमते दिखे। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह शोभायात्रा भगवतीगंज स्थित चंद्र प्रकाश राइस मिल से शुरू होकर भरत मिलाप चौराहा और गौशाला रोड जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसके बाद यह कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महाराज और कथा व्यास रवि शंकर जी महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्री बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव के पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई, जिससे यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था का केंद्र बन गया है। आगामी दिनों में भजन, कीर्तन और कथा जैसे अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सोनू गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, अनूप गुप्ता, प्रहलाद चौहान, सुभाष गुप्ता, शान गुप्ता, राजेश कुमार, विनोद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, शरद गुप्ता, रविंद्र गुप्ता कमलापुरी, सतीश अग्रवाल और तारा चंद अग्रवाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    108 गर्भवती माताओं की ‘संस्कार पाठशाला’:फिरोजाबाद में गोद भराई के साथ स्वस्थ व संस्कारवान संतानों का संदेश
    Next Article
    फिरोजाबाद में सड़क हादसे में एक की मौत:वैगनआर-पिकअप की टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, चार घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment