Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अर्जेंटीना 13 मिनट में 3 गोल दागकर क्वार्टर फाइनल में:मिस्र को 3-2 से हराया, मेसी ने टूर्नामेंट में 8वां गोल दागा

    8 hours ago

    1

    0

    डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मंगलवार को अटलांटा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना 78वें मिनट तक 2-0 से पीछे थी। यहां से रोमेरो (79वें मिनट), मेसी (83वें मिनट) और फर्नांडीज (इंजरी टाइम के तीसरे मिनट) ने 13 मिनट में 3 गोल कर टीम को जीत दिला दी। वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब अर्जेंटीना की टीम दो गोल से पिछड़ने के बाद जीती है। मेसी ने इस टूर्नामेंट में 8वां गोल किया। वे सबसे ज्यादा गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। जीत के बाद मेसी मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। अर्जेंटीना का सामना 12 जुलाई को स्विट्जरलैंड से होगा। इसी के साथ क्वार्टर फाइनल की 8 टीमें तय हो गई हैं। क्वार्टर फाइनल लाइनअप में खास मैच में खास अर्जेंटीना के सेलिब्रेशन के फोटो मिस्र ने 2 गोल कर अर्जेंटीना को बैकफुट पर धकेला मिस्र ने बेहद अटैकिंग शुरुआत की। मैच के 15वें मिनट में ही मिस्र के यासिर इब्राहिम ने अर्जेंटीना के डिफेंस को भेदते हुए पहला गोल दागा। इसके बाद अर्जेंटीना ने लगातार अटैक कर बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शौबीर ने सभी अटैक रोक दिए। आखिरकार दूसरे हाफ के 67वें मिनट में मुस्तफा जीको ने बेहतरीन मैदानी गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। 78 मिनट के खेल तक मिस्र पूरी तरह मैच पर हावी था। ऐसा लग रहा था कि वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना का सफर यहीं खत्म हो जाएगा, लेकिन यहीं से अर्जेंटीना ने वापसी की और मैच अपने पक्ष में कर लिया। मेसी पहले हाफ में पेनाल्टी से चूके मिस्र के पहले गोल के बाद 21वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनाल्टी मिली। गोल करने का यह मौका कप्तान लियोनेल मेसी ने लिया। हालांकि, मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शौबीर ने शानदार डाइव लगाते हुए मेसी के शॉट को रोक दिया। इसके बाद मेसी मायूस नजर आए। अर्जेंटीना की जबरदस्त पलटवार अर्जेंटीना के फैंस के लिए खुश होने का पहला मौका 79वें मिनट में आया। जब क्रिस्टियन रोमेरो ने मेसी के क्रॉस पर हेडर के जरिए गोल कर अर्जेंटीना का खाता खोला। इसके ठीक 4 मिनट बाद 83वें मिनट में खुद लियोनेल मेसी ने गोल दागकर अर्जेंटीना को बराबरी दिला दी। फर्नांडीज ने वर्ल्ड कप का 3000वां गोल किया इंजरी टाइम में अर्जेंटीना के लिए तीसरा गोल आया। 92वें मिनट में एंजो फर्नांडीज ने मार्टिंनेज के क्रॉस पर हेडर से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। यह गोल फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास का 3000वां गोल भी बना। इसके बाद मिस्र बचे समय में कोई गोल नहीं कर सका और अर्जेंटीना 3-2 से मैच जीता। ------------------------------- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… स्विट्जरलैंड 72 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड ने 72 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उसने मंगलवार रात को कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया। टीम पिछली बार 1954 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। स्विट्जरलैंड ने पहली बार किसी एक वर्ल्ड कप में लगातार दो नॉकआउट मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंगना की क्वीन 2 विवादों में:फैंटम स्टूडियो ने जियो स्टूडियो के खिलाफ 250 करोड़ का मुकदमा किया, आरोप- फिल्म के राइट्स
    Next Article
    भारत की टी-20 में सबसे बड़ी हार:टीम ने अपना दूसरा लोएस्ट स्कोर भी बनाया, धोनी बर्थडे पर मैच देखने पहुंचे; वैभव फिर फ्लॉप

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment