Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Arvind Kejriwal गोवा में E20 Petrol नीति पर करेंगे टाउन हॉल, दो दिवसीय दौरा शुरू

    1 day ago

    2

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल सोमवार से गोवा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान ई20 पेट्रोल नीति पर टाउन हॉल को संबोधित करेंगे। केजरीवाल रविवार को दक्षिण गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पहुंचे, जहां स्थानीय पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। आप सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल सोमवार को पणजी में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और इसके एक दिन बाद ई20 पेट्रोल नीति पर टाउन हॉल करेंगे।चालीस सदस्यीय गोवा विधानसभा में दो विधायक वाली आप ने तटीय राज्य में ई20 (एथनॉल-मिश्रित) ईंधन के “जबरन लागू किए जाने” के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की है। गोवा में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस महीने की शुरुआत में केजरीवाल ने सरकार से पेट्रोल पंपों पर लोगों को सामान्य पेट्रोल और ई20 में से किसी एक को चुनने का विकल्प देने की मांग की थी।केंद्र ने वाहन उत्सर्जन कम करने और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने के प्रयासों के तहत ई20 पेश किया। इसमें 20 प्रतिशत एथनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है। चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाने के बाद अप्रैल 2026 से देशभर के पेट्रोल पंपों पर ई20 पेट्रोल का एकमात्र उपलब्ध विकल्प बन गया।इस कदम को लेकर कुछ वाहन मालिकों ने चिंता जताई है। वाहन चालकों ने इंजन के प्रदर्शन में कमी और ईंधन लाइनों तथा अन्य कलपुर्जों को नुकसान की आशंका जताई है। पुराने वाहनों के मालिक, जिनमें से कई को अधिक मात्रा में एथनॉल मिश्रण के लिए डिजाइन नहीं किया गया हो सकता है, ई10 ईंधन की उपलब्धता की मांग कर रहे हैं।हालांकि, उद्योग जगत के अधिकारियों ने ई20 पेट्रोल के इस्तेमाल को लेकर चिंताओं को दूर करने की कोशिश की है। उनका कहना है कि ईंधन का वैज्ञानिक परीक्षण किया गया है, यह नए और पुराने दोनों वाहनों के लिए सुरक्षित है तथा भारत की आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने के लिए महत्वपूर्ण है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jharkhand Police ने छात्र प्रदर्शन पर 3 FIR दर्ज की, 900 से अधिक पर शिकंजा
    Next Article
    AAP MP Sanjay Singh का आरोप, Jaunpur में कागजों पर चल रहे 5 सरकारी स्कूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment