Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में जूतों की दुकान में लगी आग:दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, 30 मिनट में पाया काबू

    1 hour ago

    2

    0

    सेक्टर-66 के मामूरा में सोमवार रात जूते की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर विभाग को मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशनों से दमकल की दो गाड़ियां को तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया। आग की वजह शॉट सर्किट बताई गई। आग के दायरे को किया सीमित सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि ये आग सेक्टर-66 मामूरा की गली नंबर-5 स्थित जूते की दुकान में लगी थी। मौके पर पहुंची फायर सर्विस यूनिट ने तत्काल होज पाइप फैलाकर पंपिंग शुरू की और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। दरअसल आग दूसरी दुकानों तक न पहुंचे। इसके लिए आग के दायरे को सीमित किया गया। आसपास की दुकानों पर पानी का छिड़काव किया गया। नुकसान का किया जा रहा आकलन समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास की दुकानों तक आग फैलने से बच गई। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों और दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा किंग्स ने जीता यूपी टी-20 लीग मैच:नमन तिवारी ने लिए 6 विकेट, गोरखपुर लायंस को चार विकेट से हराया
    Next Article
    सीतापुर में छत से गिरकर विवाहिता की मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, लोहे की रॉड से पीटने का लगाया था आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment