Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 15-20 KM की गति से चल रही हवा:सुहाना हुआ मौसम, दोपहर तक छिटपुट बारिश के आसार

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में मंगलवार की सुबह गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। शहर के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर धूप खिली रही। धूप निकलने के कारण कुछ इलाकों में गर्मी और उमस महसूस हुई। हालांकि, तेज हवाओं की वजह से सुबह के समय मौसम थोड़ा सुहाना बना रहा। सुबह तेज हवाओं ने दी राहत सुबह करीब 9 बजे गोरखपुर में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। तेज हवाओं के चलते तापमान में थोड़ी राहत महसूस हुई और मौसम खुशनुमा रहा। बारिश वाले इलाकों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन जहां धूप निकली वहां उमस का असर साफ दिखाई दिया। दोपहर तक बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडे के अनुसार, मंगलवार को दोपहर तक गोरखपुर में बारिश होने के आसार हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश पूरे शहर में एक साथ होने की संभावना नहीं है। कुछ इलाकों में बारिश के बाद बादल छाए रह सकते हैं, जबकि दूसरे हिस्सों में धूप निकल सकती है। 32 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान मंगलवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। तापमान में पिछले कुछ दिनों की तुलना में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। 70 से 90 फीसदी तक रहेगी नमी मंगलवार को हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी 70 से 90 फीसदी के बीच रहने की संभावना है। अधिक नमी की वजह से तापमान बहुत ज्यादा नहीं होने के बावजूद लोगों को चिपचिपाहट वाली गर्मी महसूस हो सकती है। खासकर दोपहर के समय उमस परेशान कर सकती है। रविवार और सोमवार की बारिश से मिली राहत गोरखपुर में रविवार और सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद मौसम में कुछ बदलाव आया है। बारिश की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है और लोगों को बीते दिनों की तेज गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि, हवा में नमी अधिक होने के कारण पूरी तरह उमस से राहत नहीं मिल पाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में छत से गिरकर विवाहिता की मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, लोहे की रॉड से पीटने का लगाया था आरोप
    Next Article
    देवरिया में पंखे का प्लग लगाते समय लगा करंट:बुजुर्ग की मौत, घर में अकेले थे, परिवार को मिली लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment