Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan सेना प्रमुख Asim Munir ने Tehran में की बैठक, द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा

    2 hours from now

    2

    0

    (सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 24 अगस्त पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सोमवार को ईरान की संसद के अध्यक्ष बाघेर गालिबाफ और गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की। मुनीर के साथ पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसीन नकवी भी मौजूद थे। सेना प्रमुख ने गालिबाफ से कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने में मदद के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा।सरकारी प्रेस टीवी के अनुसार, गालिबाफ ने इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (एमओयू) को बनाए रखने की ईरान की प्रतिबद्धता दोहराई और अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि उसने अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के रवैये ने क्षेत्रीय स्थिरता में बाधा डाली है और वाशिंगटन पर भरोसे को और कम किया है। पाकिस्तान सेना ने पहले एक बयान में कहा था कि सेना प्रमुख यह यात्रा क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने की पाकिस्तान की कोशिशों के तहत कर रहे हैं।मुनीर ने इससे पहले ईरान के गृह मंत्री मोमेनी से मुलाकात की थी और द्विपक्षीय संबंधों तथा हालिया क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर बातचीत की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?
    Next Article
    S Jaishankar ने Moscow में Vladimir Putin से की अहम बैठक, व्यापार और उर्वरक आपूर्ति पर सहमति

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment