Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा किंग्स ने जीता यूपी टी-20 लीग मैच:नमन तिवारी ने लिए 6 विकेट, गोरखपुर लायंस को चार विकेट से हराया

    1 hour ago

    2

    0

    इकाना स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित मैच में नोएडा किंग्स ने गोरखपुर को हरा दिया। गोरखपुर लायंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में नोएडा किंग्स ने 16.1 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। तेज गेंदबाज गेंदबाज नमन तिवारी ने धारदार गेंदबाजी से 3.5 ओवर में महज 13 रन देकर 6 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। नमन ने की घातक गेंदबाजी बारिश व गीली आउटफील्ड के चलते यह मैच 18-18 ओवर का खेला गया। नोएडा किंग्स के कप्तान प्रशांत वीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गौर गोरखपुर लायंस की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 112 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि गौर गोरखपुर लायंस की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में नमन तिवारी ने सलामी बल्लेबाज अभय प्रताप सिंह (10) को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद चौथे ओवर में नमन ने कप्तान आर्यन जुयाल (2) का विकेट चटकाते हुए गोरखपुर को बड़ा झटका दिया। गोरखपुर की टीम अभी इन शुरुआती झटकों से उबर भी नहीं पाई थी कि आर्यन चौधरी (15) व प्रिंस यादव भी अपना विकेट गंवा बैठे। 13 वें ओवर में नमन तिवारी ने शिवम शर्मा (3) को विकेटकीपर आदित्य शर्मा के हाथों कैच कराया। उन्होंने इसी ओवर में सिद्धार्थ यादव (18) को कप्तान प्रशांत वीर के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा। पार्थ पहलावत (14) और अंकित चौधरी (14) ने कुछ देर टिकने का प्रयास किया, लेकिन 18वें ओवर में नमन तिवारी ने अंकित चौधरी को शोएब के हाथों कैच कराया। नोएडा किंग्स से नमन तिवारी ने 3.5 ओवर में बिना कोई मेडन फेंके महज 13 रन देकर 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके। नोएडा की खराब शुरुआत जवाब में नोएडा किंग्स खराब शुरुआत का शिकार हो गई। दूसरे ओवर में माधव कौशिक (8) विशाल कुमार की गेंद पर वासु वत्स को कैच थमा बैठे। वहीं शोएब सिद्दीकी (13) को पांचवें ओवर में वासु वत्स ने आउट किया। टीम ने 35 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। रवि सिंह (19) का विकेट विशाल निषाद ने अपने नाम किया जबकि अनिवेश चौधरी (13) शिवम शर्मा की गेद पर सिद्धार्थ यादव के हाथो कैच थमा बैठे। नोएडा ने चार विकेट से जीता मैच फिर आदित्य शर्मा (35) का विकेट भी शिवम शर्मा ने अपने नाम किया। पारी के 16वें ओवर में कार्तिक सिद्धू (2) वासु वत्स का शिकार बने। हालांकि नोएडा तब तक जीत के काफी करीब पहंच चुकी थी और टीम को तब तक जीत के लिए 13 गेंदों पर मात्र 6 रन चाहिए थे। इसके बाद प्रशांत वीर ने 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का जड़कर टीम की झोली में जीत डाल दी। प्रशांत ने 10 गेंदों पर दो गगनचुंबी छक्कों से नाबाद 20 रन की पारी खेली जिसकी बदौलत नोएडा किंग्स ने 16.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर BJP एमएलसी बने विशेषाधिकारी समिति के सभापति:मानवेद्र सिंह को 2026-27 तक विधानपरिषद में बड़ी जिम्मेदारी मिली
    Next Article
    नोएडा में जूतों की दुकान में लगी आग:दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, 30 मिनट में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment