Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम में फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश, 2.43 लाख नाम हटे:राज्य में अब 2.49 करोड़ वोटर्स, यहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं

    15 hours ago

    1

    0

    चुनाव आयोग (EC) ने मंगलवार को असम में हुए स्पेशल रिवीजन (SR) 2026 के तहत फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी। EC के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तुलना में 2.43 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। अब राज्य में कुल 2,49,58,139 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या 2,52,01,624 थी। स्पेशल रिवीजन प्रक्रिया के बाद लिस्ट में 2,43,485 नाम हटाए गए हैं। अब फाइनल लिस्ट में 1,24,82,213 पुरुष, 1,24,75,583 महिलाएं और 343 थर्ड-जेंडर शामिल हैं। स्पेशल रिवीजन की इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 27 दिसंबर 2025 को पब्लिश हुई थी। इस पर 27 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां करने का समय था। असम की 126 विधानसभा सीटों पर अगले तीन महीनों में चुनाव होने हैं। असमें 22 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 तक पूरे राज्य में घर-घर (H2H) वेरिफिकेशन अभियान चलाया गया था। इससे पहले चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की टाइमलाइन में बदलाव करते हुए फाइनल पब्लिकेशन की तारीख 14 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी थी। आयोग ने यह फैसला बड़े पैमाने पर गणना कार्य और पोलिंग स्टेशनों के वेरिफिकेशन व रैशनलाइजेशन की जरूरत को देखते हुए लिया था। EC ने दोहराया है कि सभी नागरिकों को SIR प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, ताकि सटीक और अपडेटेड इलेक्टोरल रोल सुनिश्चित किए जा सकें, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की बुनियाद हैं। 11 राज्यों की SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 3.67 करोड़ नाम कटे इससे पहले 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया के बाद वहां ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल जारी किए गए हैं। इन राज्यों-UT से अब तक करीब 3.67 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कट चुके हैं। अब तक जिन राज्यों-UT की लिस्ट आई है, वे पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam Election से पहले Final Voter List जारी, 2.4 लाख नाम हटे, क्या बदल जाएंगे कई सीटों के समीकरण?
    Next Article
    टॉय ट्रेन से शिमला घूम सकेंगे टूरिस्ट:इंडियन रेलवे-HPTDC ने वीकेंड पैकेज लांच किया, 8,255 से शुरुआत, होटल ठहराव समेत गाड़ी का खर्च शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment