Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टॉय ट्रेन से शिमला घूम सकेंगे टूरिस्ट:इंडियन रेलवे-HPTDC ने वीकेंड पैकेज लांच किया, 8,255 से शुरुआत, होटल ठहराव समेत गाड़ी का खर्च शामिल

    15 hours ago

    1

    0

    देशभर के टूरिस्ट अब ‘टॉय ट्रेन’ से शिमला की सैर कर सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के बीच आज शिमला में MOU साइन किया गया। HPTDC और IRCTC ने एक पैकेज तैयार किया है। इसके तहत, 8 हजार 255 रुपए के पैकेज में टूरिस्ट पहाड़ों की रानी शिमला कुफरी, जाखू व आसपास के पर्यटन का भ्रमण कर सकेंगे। इस पैकेज में ट्रेन यात्रा, पर्यटकों का रात्रि ठहराव और लोकल पर्यटन स्थलों का गाड़ियों में भ्रमण शामिल है। इस MOU से पर्यटकों को किफायती दरों पर भरोसेमंद और व्यवस्थित यात्रा अनुभव मिलेगा। बेहतर ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ यानी यात्रा के आख़िरी पड़ाव तक पर्यटकों की आसान और सुगम पहुंच होगी। पहला पैकेज: ‘शिमला टॉय ट्रेन वीकेंड गेटअवे’ इस साझेदारी के तहत पहला पैकेज ‘शिमला टॉय ट्रेन वीकेंड गेटअवे’ लॉन्च किया गया है। इसकी अवधि 27 से 29 मार्च तक यानी 2 रात और 3 दिन की रहेगी। इस पैकेज में टूरिस्ट शिमला स्थित HPTDC के होटल होलीडे होम में 2 रात ठहराव करेंगे। इस पैकेज में तीन दिन का ब्रेकफास्ट भी शामिल है। यानी होटल में कमरों की बुकिंग, बस व रेल की बुकिंग, शिमला में लोकल टैक्सियों की बुकिंग का झंझट खत्म हो गया है। इस पैकेज की बुकिंग IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर होगी। 27 फरवरी को टॉय ट्रेन शिमला रवाना होगी 27 फरवरी को सुबह 8 बजे टॉय ट्रेन के चार्टर कोच कालका से शिमला रवाना होंगे। इस दौरान टूरिस्ट विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग की मनमोहक वादियों के बीच सफर का आनंद उठा सकेंगे। इस ट्रेन में कुल 30 सीटें उपलब्ध रहेगी। इन जगह का भ्रमण कर सकेंगे टूरिस्ट शिमला रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रा गाड़ियों में करवाई जाएगी। पहले दिन मॉल रोड और रिज मैदान का भ्रमण कराया जाएगा। दूसरे दिन कुफरी, हिमालयन नेचर पार्क, जाखू मंदिर और वायसराय लॉज जैसी जगहों की सैर कराई जाएगी। तीसरे दिन नाश्ते के बाद चंडीगढ़-कालका सड़क मार्ग टूरिस्ट की वापसी होगी। HPTDC के होटल में बढ़ेगी ऑक्यूपेंसी HPTDC को भारतीय रेल के व्यापक नेटवर्क का लाभ मिलेगा, जिससे हिमाचल के होटलों और पर्यटन स्थलों को देशभर में पहचान मिलेगी। इससे HPTDC होटलों की ऑक्यूपेंसी बढ़ने और निजी क्षेत्र से प्रतिस्पर्धा में मजबूती मिलने की उम्मीद है। HPTDC अधिकारियों की माने तो अभी यह पॉयलट आधार पर शुरू किया गया है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो हर वीकेंड पर इस तरह के पैकेज देने की कोशिश करेंगे। ये अधिकारी रहे मौजूद MOU के दौरान MOU के दौरान IRCTC की ओर से मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक हरजोत सिंह संधू और संयुक्त महाप्रबंधक हर्ष दीप और HPTDC की ओर से प्रबंध निदेशक राजीव कुमार, महाप्रबंधक अनिल तनेजा और उपमहाप्रबंधक (मार्केटिंग) धीरज बाली मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम में फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश, 2.43 लाख नाम हटे:राज्य में अब 2.49 करोड़ वोटर्स, यहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं
    Next Article
    राजपाल यादव की मदद करेंगे सोनू सूद, चेक बाउंस मामले में हुई है जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment