Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केजीएमयू में स्टाइपेंड को लेकर छात्र एकजुट:नर्सिंग इंटर्न्स ने मांग उठाई, 7 को बैठक के बाद आंदोलन तय होगा

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में नर्सिंग इंटर्न्स को स्टाइपेंड दिए जाने की मांग को लेकर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के छात्र-छात्राएं एकजुट होते नजर आ रहे हैं। शनिवार को परिसर में छात्रों ने नर्सिंग इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड दिए जाने के मुद्दे पर चर्चा की और अपनी मांग को मजबूती से उठाने की बात कही। छात्रों का कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान नर्सिंग छात्र अस्पताल में मरीजों की देखभाल सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें स्टाइपेंड नहीं मिलने से छात्रों में असंतोष है। छात्रों ने कहा कि उनकी मांग किसी विशेष लाभ की नहीं, बल्कि इंटर्नशिप के दौरान उनके योगदान के उचित सम्मान और अधिकार से जुड़ी है। परिसर में हुई चर्चा के दौरान छात्रों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार उनकी स्टाइपेंड की मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। 7 सितंबर को होगी बैठक छात्रों ने जरूरत पड़ने पर धरना देने की चेतावनी भी दी है। छात्रों के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर 7 सितंबर को उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर अपनी मांग उनके सामने रखेंगे। जिसमें नर्सिंग छात्रों की स्टाइपेंड संबंधी मांग को प्रमुखता से रखा जाएगा। छात्रों को उम्मीद है कि बैठक के माध्यम से सरकार तक उनकी बात पहुंचेगी और मांग पर सकारात्मक पहल होगी। छात्रों ने कहा कि वे पूरे मामले को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाना चाहते हैं। अब सभी की नजर 7 सितंबर को होने वाली बैठक पर है, जिसके बाद आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असोथर में किसान यूनियन का सम्मेलन:25 नवनियुक्त ग्राम अध्यक्षों को सम्मान पत्र देकर सौंपी गई जिम्मेदारियां
    Next Article
    अभिनेत्री कंगना केस में वादी ने नहीं की बहस:रिवीजन के लिए मांगा समय, किसानों आंदोलन पर की थी टिप्पणी, 22 सितंबर मिली अगली तारीख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment