Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अश्लील वीडियो मंगेतर को भेजा, युवती की शादी टूटी:झांसी में बोला- घर के गहने लेकर आओ, नहीं तो वायरल कर दूंगा

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक युवक ने मंगेतर को अश्लील वीडियो भेजकर युवती की शादी तुड़वा दी। उसने सहेलियों और टीचर्स को भी वीडियो भेज दिया। अब वह घर के गहने लेकर युवती को मिलने के लिए बुला रहा है। नहीं आने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में केस दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि आरोपी के मोबाइल से वीडियो डिलीट करके मेरा जीवन तबाह होने से बचाया जाए। आरोपी से भी तय हुई थी शादी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने पुलिस को बताया- अप्रैल 2025 में मेरी शादी प्रतापगढ़ निवासी रमेश कुमार सरोज से तय हुई थी। इसके बाद हम दोनों बातचीत करने लगे। कुछ समय बाद हम दोनों घूमने गए। आरोप है कि इस दौरान रमेश ने धोखे से उसके अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद रमेश के माता-पिता दहेज की मांग करने लगे। इस वजह से मेरी और रमेश का रिश्ता आपसी सहमती से टूट गया। मगर रमेश फोन कर मिलने की कोशिश करने लगा। मना करने पर उसने अश्लील वीडियो सहेलियों और टीचर को भेज दिए। इससे गहरा सदमा लगा। मंगेतर को भी भेजे वीडियो कुछ समय पहले घरवालों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी। मगर रमेश ने मंगेतर को भी अश्लील वीडियो भेज दिए। जिस वजह से शादी टूट गई। सोमवार को रमेश ने स्टेशन बुलाया और कहने लगा कि घर के गहने लेकर आओ। नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद युवती परिजनों को लेकर थाने पहुंच गई और शिकायत कर दी। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कच्ची दीवार-टीनशेड ढहने से एक ही परिवार के 6 दबे:मां, बेटा-बेटी की मौत, पिता और 2 बेटियां घायल, मैनपुरी में 80 साल पुराने मकान में रह रहे थे
    Next Article
    आजमगढ़ में पांच लोगों पर FIR:सरकारी अभिलेखों में छेड़छाड़ करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment