Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ashok Gehlot ने ममता बनर्जी के काफिले पर हमले की निंदा की, BJP पर भय फैलाने का लगाया आरोप

    1 hour from now

    2

    0

    जयपुर, नौ अगस्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने रविवार को उत्तर 24 परगना में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर कथित हमले की निंदा की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य में ‘‘अराजकता और भय’’ का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रहीं बनर्जी के वाहन पर पत्थर, कीचड़ और जूते फेंके गए तथा पुलिस की मौजूदगी में नारेबाजी की गई। गहलोत ने एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा के शासन ने अराजकता और भय का माहौल पैदा कर दिया है।उत्तर 24 परगना में आज पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हुआ हमला बदले की राजनीति के सबसे घृणित रूप का स्पष्ट उदाहरण है।’’ उन्होंने कहा कि बनर्जी ने स्वयं बताया है कि यदि उनके वाहन की खिड़कियां खुली होतीं तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘यदि कोई पूर्व मुख्यमंत्री पुलिस की मौजूदगी में भी सुरक्षित नहीं है, तो राज्य में विपक्ष के आम कार्यकर्ताओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।’’ गहलोत ने कहा कि यह घटना केवल किसी नेता पर हमला नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को डराने और दबाने का प्रयास है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि कांग्रेस नेता हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और प्रेम तथा सद्भाव की बात करते हैं, जो देश की भावना को दर्शाता है।उन्होंने कहा, ‘‘फिर भी भाजपा इसे समझने को तैयार नहीं दिख रही है।’’ गहलोत ने कहा कि पुलिस की कथित मौजूदगी में हमला होना प्रशासन के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से घटना का तत्काल संज्ञान लेने, बनर्जी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Andhra Pradesh में कार हादसे में घायल Medical Student की मौत पर 20 लाख अनुग्रह राशि
    Next Article
    Yogi Adityanath ने 311 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, Congress और सपा पर बरसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment