Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ASP सिटी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण:देर रात 2 बजे पहुंचे कोतवाली, कांवड़ यात्रा और पेंडिंग केसों पर दिए कड़े निर्देश

    7 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में आगामी कांवड़ यात्रा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सक्रिय है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर (ASP City) अभिषेक प्रताप अजेय ने देर रात करीब 2 बजे थाना कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर (CO City) प्रखर पाण्डेय भी मौजूद रहे। एएसपी सिटी ने थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने आगामी त्योहारों और कांवड़ यात्रा की ड्यूटी की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को डंडा, हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर जैसे सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। अभिषेक प्रताप अजेय ने निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मी अनिवार्य रूप से इन सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता, कड़े अनुशासन और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों और मालखाने का भी गहन जायजा लिया। उन्होंने 60 से 90 दिनों से लंबित पड़ी विवेचनाओं (पेंडिंग केसों) की समीक्षा की। समीक्षा के बाद उन्होंने संबंधित जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी मामलों की गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष जांच करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्यूटी से गायब संतरी निलंबित:बिजनौर जेल अधीक्षक ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई
    Next Article
    यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा केंद्र निर्धारण कार्यक्रम जारी:ऑनलाइन प्रक्रिया से 18 सितंबर तक जारी होगी अंतिम सूची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment