Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा केंद्र निर्धारण कार्यक्रम जारी:ऑनलाइन प्रक्रिया से 18 सितंबर तक जारी होगी अंतिम सूची

    7 hours ago

    2

    0

    माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा केंद्रों का चयन पिछले वर्षों की तुलना में पहले किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सकेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि परिषद के निर्देशानुसार, सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य 20 जुलाई 2026 तक परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय के भौतिक संसाधनों एवं आधारभूत सुविधाओं का विवरण ऑनलाइन अपलोड करेंगे। इसके बाद, तहसील स्तरीय समिति तीन अगस्त तक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी। सत्यापन रिपोर्ट 10 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। परिषद 17 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी करेगा। यदि किसी विद्यालय की मान्यता, भवन या अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आपत्ति होगी, तो संबंधित विद्यालयों की सूची 18 अगस्त को प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद, 22 अगस्त से एक सितंबर तक प्रधानाचार्य, छात्र एवं अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इन आपत्तियों का निस्तारण जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर किया जाएगा। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद, सात सितंबर को संशोधित परीक्षा केंद्रों की सूची प्रकाशित होगी। अंतिम स्तर पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत, 18 सितंबर 2026 तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची परिषद की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। परिषद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्धारित समय-सारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाएं सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ASP सिटी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण:देर रात 2 बजे पहुंचे कोतवाली, कांवड़ यात्रा और पेंडिंग केसों पर दिए कड़े निर्देश
    Next Article
    शाहजहांपुर में फर्राटा पंखे के करंट से पति-पत्नी की मौत:मोबाइल चार्जर लगाते समय चपेट में आए, ग्रामीणों ने लाइट बंद कर किया अलग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment