Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam Election 2024: NDA का सीट फार्मूला तय, BJP 89 सीटों पर लड़ेगी, जानें AGP को क्या मिला?

    3 hours from now

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि असम गण परिषद (एजीपी) 26 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भारत निर्वाचन आयोग (EC) ने रविवार को असम में विधानसभा चुनावों की तिथियों की घोषणा की। मतदान 9 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को होगी। इसे भी पढ़ें: BJP में गए Bordoloi पर Imran Masood का तंज, Party में ज्यादातर हिंदू हैं, उनके जाने से फर्क नहींअसम में 126 सदस्यीय विधानसभा है और साधारण बहुमत के लिए 64 सीटों की आवश्यकता होती है। 2021 में असम में चुनाव तीन चरणों में हुए थे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों ने राज्य की 126 विधानसभा सीटों में से 75 पर जीत हासिल की थी। भाजपा ने 60 सीटें जीतीं और उसके गठबंधन सहयोगी एजीपी ने 9 सीटें और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने 6 सीटें जीतीं। इसे भी पढ़ें: Assam: MP Pradyut Bordoloi के इस्तीफे पर बोलीं Priyanka Gandhi- यह दुर्भाग्यपूर्ण, एक टिकट लेकर नाराजगी थीवहीं, कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। बोरदोलोई ने कांग्रेस से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। असम के मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बोरदोलोई के पार्टी में शामिल होने को मंगलवार को मंजूरी दी। असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेता एवं मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो गए। हमारी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने पार्टी में उनका स्वागत किया।’’ कांग्रेस की प्रदेश इकाई में मीडिया विभाग के अध्यक्ष बेदब्रत बोरा ने गुवाहाटी में ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि बोरदोलोई ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ICC टी–20 रैंकिंग में बुमराह बिना मैच खेले टॉप–5 में:अफ्रीकी बॉलर बॉश के पॉइंट्स गिरने से फायदा; अभिषेक लगातार 8 महीने से नंबर–1 बैटर
    Next Article
    Telangana: T Raja Singh को फिर जान से मारने की धमकी, Ram Navami जुलूस को लेकर गरमाई सियासत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment