Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में जनगणना 2027 की तैयारी परखी:फील्ड ट्रेनरों से कराया गया मॉक सर्वे, घर-घर जाकर विवरण लिया

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत फील्ड ट्रेनरों को व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के तीसरे दिन बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में मॉक सर्वे आयोजित किया गया। इस सत्र में ट्रेनरों को फील्ड में उतारकर मकानों का सर्वे कराया गया, जिससे उन्हें वास्तविक कार्यप्रणाली की बेहतर समझ मिल सके। प्रशिक्षण के दौरान आईटीआई परिसर में ही जनगणना के तहत हाउस लिस्टिंग का मॉक सर्वे हुआ। इसमें फील्ड ट्रेनरों को संगणक और सुपरवाइजर की भूमिका निभाने का अवसर मिला, ताकि वे वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप कार्य करना सीख सकें। ट्रेनरों ने घर-घर जाकर विवरण संकलित किया और एचएलओ ऐप के माध्यम से डेटा प्रविष्टि का अभ्यास भी किया। जिला मास्टर ट्रेनर श्रीष मिश्रा ने बताया कि मॉक सर्वे का उद्देश्य फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं को पहले ही समझना और उनका समाधान तैयार करना है। उन्होंने जनगणना को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताते हुए शुद्धता और सावधानी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। मास्टर ट्रेनर आदित्य कुमार कुशवाहा, गजेंद्र प्रताप और रमेश यादव ने प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों के सभी प्रश्नों का मौके पर ही समाधान कर उन्हें फील्ड कार्य के लिए तैयार किया। प्रशिक्षण सत्र में डॉ. गोविंद मिश्र, शिशिर राय, अरविंद कश्यप, अनुराग सिंह, कन्हैया लाल, सर्वेश यादव, मयंक पांडे, जावेद अंसारी, मुकेश यादव, आशुतोष नाथ तिवारी, रमेश तिवारी, धर्मेंद्र वर्मा, नरेंद्र मिश्रा और मिथिलेश चौरसिया सहित कई अन्य फील्ड ट्रेनर उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहरीन में फंसी BJP नेता की मॉडल बेटी वापस लौटी:ईरान युद्ध के बीच 15 दिन पार्किंग में बिताए; यूपी लौटने में 12 लाख लगे
    Next Article
    गैस की किल्लत से छात्रों का बजट गड़बड़:छात्र बोले- 4000 का सिलेंडर,बाहर का खाना महंगा; बाकी खर्च कैसे चलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment