Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क पर नमाज नहीं! Eid al-Fitr से पहले उलमा की अपील, Meerut Police ने भी कसी कमर

    3 hours from now

    1

    0

    अगर आज सऊदी अरब में चांद दिखता है, तो भारत में शुक्रवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। इसे लेकर मस्जिदों में पूरी तैयारी कर ली गई है। मेरठ में ईद की नमाज सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच अलग-अलग मस्जिदों में पढ़ी जाएगी। इसके समय प्रशासन और मस्जिद कमेटियों ने तय करके बता दिए हैं।उलमा की अपीलउलमा ने लोगों से कहा है कि वे ईद की नमाज सिर्फ मस्जिदों और ईदगाहों में ही पढ़ें। सड़क पर नमाज न पढ़ें, ताकि ट्रैफिक और लोगों को परेशानी न हो। ईद के मौके पर मेरठ रेंज में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। यहां 460 ईदगाह और 1865 मस्जिदों में नमाज होगी। जो जगहें ज्यादा संवेदनशील हैं, वहां खास नजर रखी जाएगी। पूरे इलाके को 23 जोन और 79 सेक्टर में बांटा गया है, ताकि सुरक्षा सही तरीके से हो सके। इसे भी पढ़ें: LPG Crisis के बीच केंद्र का बड़ा एक्शन, राज्यों को 10% अतिरिक्त Commercial Gas कोटा5000 पुलिसकर्मी तैनातकरीब 5000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 66 क्विक रिस्पांस टीम भी बनाई गई हैं, जो जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद करेंगी। इसे भी पढ़ें: अचानक संसद में Nitin Gadkari से क्यों मिले Rahul-Priyanka Gandhi? जानें Meeting का एजेंडासंवेदनशील जगहों पर खास नजरसंवेदनशील इलाकों में ज्यादा पुलिस लगाई गई है। ड्रोन और सीसीटीवी से भी निगरानी होगी, ताकि भीड़ और हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार शांति और मिलजुल कर मनाने के लिए पूरी तैयारी है। शिया समुदाय की मस्जिदों में भी नमाज का समय तय कर दिया गया है। 6 मस्जिदों में सुबह 8 से 9 बजे के बीच नमाज पढ़ी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Riots 2020: आरोपी ताहिर हुसैन ने Surgery के लिए मांगी अंतरिम Bail, कोर्ट में दी अर्जी
    Next Article
    LPG Crisis के बीच केंद्र का बड़ा एक्शन, राज्यों को 10% अतिरिक्त Commercial Gas कोटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment