Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिजनों का आरोप- छुट्‌टी न मिलने से गई जान:शिक्षा मित्र की हुई थी मौत, सपा नेताओं ने परिवार से मुलाकात की

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के गुंझी मजरे लंहगी गांव निवासी शिक्षा मित्र ब्रजेन्द्र कुमार की 17 मार्च को कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ब्रजेन्द्र की मौत सही इलाज न मिलने के कारण हुई है। परिजनों के अनुसार, ब्रजेन्द्र कुमार शिक्षा मित्र होने के साथ-साथ बीएलओ के पद पर भी कार्यरत थे। वे 9 मार्च को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर और लिवर में समस्या आ गई थी। परिवार का आरोप है कि उन्हें इलाज के लिए छुट्टी नहीं दी गई, जिसके कारण उनका सही उपचार नहीं हो सका और उनकी जान चली गई। इस मामले में 18 मार्च को बिंदकी एसडीएम प्रियंका अग्रवाल अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। मृतक की पत्नी ने एसडीएम को एक मांग पत्र सौंपा। एसडीएम बिंदकी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि ब्रजेन्द्र कुमार, जो 239 बिंदकी विधानसभा में बीएलओ थे, बीमारी के कारण 9 मार्च, 2026 से बीएलओ पद पर कार्यरत नहीं थे और 17 मार्च, 2026 को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी शशिकला ने अनुकंपा नियुक्ति, बच्चों की शिक्षा के लिए 10-10 लाख रुपये की छात्रवृत्ति (फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में) और भूमिहीन परिवार के भरण-पोषण हेतु भूमि आवंटन की मांग की है। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि ब्रजेन्द्र कुमार के बीमार पड़ने पर उन्हें बीएलओ पद से कार्यमुक्त कर दिया गया था और उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारी से काम लिया जा रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी है कि पद से हटने के बाद परिजनों द्वारा छुट्टी के लिए कोई आवेदन पत्र नहीं दिया गया था। एडीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं, बिंदकी विधानसभा से पूर्व सपा प्रत्याशी दयालु गुप्ता ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस मामले में जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और परिजनों को हर संभव सहायता देने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस की किल्लत से छात्रों का बजट गड़बड़:छात्र बोले- 4000 का सिलेंडर,बाहर का खाना महंगा; बाकी खर्च कैसे चलेगा
    Next Article
    कौशांबी में नव निर्माण के नौ-वर्ष पर योजनाओं की प्रदर्शनी:राज्य महिला आयोग की सदस्य ने लाभार्थियों को किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment