Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam STF ने फर्जी बैंक खातों से वित्तीय धोखाधड़ी मामले में छह लोगों को दबोचा

    3 hours from now

    1

    0

    गुवाहाटी, दो नवंबर फर्जी बैंक खातों के जरिए संगठित वित्तीय धोखाधड़ी गिरोह संचालित करने के आरोपों को लेकर यहां एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के तार पाकिस्तान के खुफिया एजेंटों से जुड़े होने का संदेह है।केंद्रीय एजेंसियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर, असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक अभियान चलाया और 28 अक्टूबर से अब तक गुवाहाटी के अलग-अलग इलाकों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। असम पुलिस ने एक बयान में कहा कि एसटीएफ ने सोनितपुर जिला पुलिस की ओर से दायर एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। बयान के अनुसार, ‘‘शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी मर्जिना बेगम के एसबीआई बैंक खाते में 22 जून से 5 अगस्त 2026 के बीच, यानी सिर्फ 47 दिनों में लाखों रुपये जमा हुए।हर बार रकम जमा होने के तुरंत बाद ही उसे निकाल लिया गया, जो एक संदिग्ध पैटर्न की ओर इशारा करता है।’’ बयान में कहा गया है कि जांच से पता चला कि गुवाहाटी के रहने वाले मोफिजुल हक (22) और हिमांशु दास (19) संदिग्ध लेन-देन में शामिल थे। ये लेन-देन एक ऐसे खाते से हुए थे, जिसका संबंध पाकिस्तान के एक खुफिया एजेंट से होने का संदेह है। बयान के अनुसार, एसटीएफ ने 28 अक्टूबर को एक अभियान चलाया और बेगम समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से मोबाइल फोन और आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए। बयान में कहा गया है, ‘‘पूछताछ के दौरान मोफिजुल हक और हिमांशु दास ने इस गिरोह से जुड़े कई अन्य लोगों के नामों का खुलासा किया।’’ बयान के अनुसार, इन सुरागों के आधार पर, एसटीएफ ने तीन और लोगों को पकड़ा। रकीब हुसैन (34) को 29 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया, जबकि इफ्तार हुसैन (25) और अरमान हक (20) को 30 अक्टूबर को पकड़ा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाइल्डलाइफ SOS को Delhi Wildlife Board से बाहर करेगी सरकार, सिरसा ने दिए निर्देश
    Next Article
    दीवाली से पहले AQI 300 पार, GRAP-2 लागू, जानें सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग के साथ क्या-क्या बदलेगा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment