Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतीक के बेटे का एनकाउंटर हुआ, वो अपराधी नहीं था:सांसद चंद्रशेखर ने कहा- अतीक के बच्चों को आतंक से मुक्त करें, सरकार ने जुल्म किया

    15 hours ago

    1

    0

    माफिया अतीक के सबसे छोटे अबान की मौत के बाद अब अतीक परिवार से बनी राजनीतिक दलों की दूरी खत्म सी होने लगी है। अब आजाद समाज पार्टी के संस्थापक सांसद चंद्रशेखर उर्फ रावण ने खुलकर अतीक परिवार की पैरवी करते हुए यूपी सरकार पर हमला बोला है। सांसद चंद्रशेखर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सांसद चंद्रशेखर ने अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर पर ही सवाल उठा दिए। कहा- अतीक के बेटे की जान गई, वो अपराधी नहीं था। सरकार ने जो जुल्म उनके साथ किया, इस तरफ झूठे एनकाउंटर हुए, ये भी इस बात का स्पष्टीकरण है कि सरकार बदले की कार्रवाई कर रही है। चंद्रशेखर ने कहा कि अब अतीक के बच्चों को इस आतंक मुक्त कराना चाहिए। अतीक के बेटे उमर और अली के जेल से आने के दौरान पीछे कारों के काफिले पर चंद्रंशेखर ने कहा कि कौन ऐसा है जो काफिला लेकर नहीं चल रहा। किसी के काफिले से किसी को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। यहां तो पूर्व सांसद भी आठ आठ सौ गाड़ियों का काफिला लेकर चल रहे हैं। गोलियां चली हैं, ऐसे में बेटों के पीछे काफिला गलत नहीं सांसद ने अतीक के बेटों के पक्ष में सफाई देते हुए कहा कि जो लोग जेल में हैं, उनके चाहने वाले कोशिश करते हैं कि हमारे आदमी के साथ कुछ गलत न हो जाए। जिस तरह की घटनाएं हुई हैं, गोलियां चली हैं, सब सोचते हैं कि हमारे साथी के साथ कोई घटना न हो जाए। जो लोग अपने होते हैं वह कोशिश करते ही हैं। सांसद चंद्रशेखर का यह वीडियो वायरल हो रहा है। खासकर प्रयागराज में ट्रेंड कर रहा है। नेताओं का समर्थन मिलने लगा इससे पहले विधायक पल्लवी पटेल अतीक के बेटे अहजम से मिलने उनके हटवा स्थित घर पहुंची थीं। उनकी फोटो और वीडियो खूब वायरल हुए थे। प्रतापगढ़ की रानीगंज विधानसभा के सपा विधायक आरके वर्मा भी अबान के सुपुर्दे खाक में पहुंचे थे। उनकी अहजम से लंबी बातचीत हुई थी। एआईएमआईएम के असद उद्दीन ओवैसी खुलकर अतीक परिवार के पक्ष में बोल रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली तो कब्रिस्तान पहुंचे थे और यूपी सरकार पर हमलावर थे। 16 अगस्त को परिवार से मिलीं थीं पल्लवी पटेल प्रयागराज में विधायक पल्लवी पटेल ने माफिया अतीक अहमद के बेटे अहजम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मेरे पिता सोनेलाल जब मुसीबत में थे तो अतीक ने साथ दिया था। आज बेटा खत्म होने से वो परिवार गम में है। इसीलिए मैं मिलने आई हूं। अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल शुक्रवार शाम 4 बजे हटवा पहुंची थीं। यहां वह अतीक की बहन परवीन कुरैशी से भी मिलीं। अबान की मौत को लेकर परिवार को ढांढस बंधाया। पल्लवी ने इस दौरान अतीक के भाई अशरफ के बच्चों से भी बात की। करीब सवा 6 बजे वो मुलाकात के बाद रवाना हो गईं। पल्लवी की अतीक के बेटे से मुलाकात की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। कुछ लोग इसे मानवीय संवेदना तो कुछ राजनैतिक तौर पर जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल. पल्लवी की अतीक के बेटे से मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब अबान की मौत को लेकर घर में गम का माहौल है। पल्लवी ने उमर-अली के मुकदमों का स्टेटस पूछा अतीक के गांव हटवा में उसका बेटा अहजम और बहन परवीन कुरैशी रह रहे हैं। शुक्रवार को कौशांबी की सिराथू सीट से अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल समर्थकों संग अहजम से मिलने पहुंचीं। पल्लवी ने अहजम से जेल में बंद उमर और अली के बारे में जानकारी की। उनके मुकदमों और मौजूदा स्टेटस के बारे में पूछा। इसके साथ ही अबान के सुपुर्द-ए-खाक में कब्रिस्तान में कौन-कौन आया था? इसे लेकर भी बात की। पल्लवी ने कहा कि अतीक अहमद के मेरे पिता सोनेलाल पटेल से बहुत गहरे रिश्ते थे। अतीक हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। वे चुनाव जीते और जनप्रतिनिधि रहे। मैं आज उनके परिवार से परेशानी के समय मिल रही। यह वक्त राजनीति का नहीं है। सपा विधायक भी अतीक के बेटे से मिलने पहुंचे थे अबान के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद हटवा गांव लाया गया था। 7 अगस्त को प्रतापगढ़ के रानीगंज से सपा विधायक आरके वर्मा भी अतीक के परिवारवालों से मिलने हटवा पहुंचे थे। यहां उन्होंने अतीक के घरवालों से बातचीत की थी। आरके वर्मा ने अतीक के परिवार को तसल्ली देते हुए उन्हें ढांढस बंधाया था। इस मुलाकात पर लोगों के सवाल उठाने पर सपा विधायक ने कहा था कि क्या आफत हो गई? मेरे उस परिवार से पहले भी रिश्ते थे। दुखद घटना हुई तो मैं वहां गया। इमरान प्रतापगढ़ी भी ट्रोल हो रहे अतीक के बेटे अबान की मौत पर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोलिंग कांग्रेस से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की हो रही। फोटो, वीडियो, रील्स के जरिये इमरान पर भद्दे कमेट्स किए जा रहे हैं। मुशायरों के मंच पर कभी इमरान प्रतापगढ़ी अतीक अहमद को अपना बड़ा भाई और बाप समान कहा करते थे। प्रतापगढ़ी की शायरी- ‘शायद किसी का कोई ऐसा कद नहीं होगा, कई सदियों तलक कोई अतीक अहमद नहीं होगा,’ का वीडियो लगाकर ट्रोलिंग हो रही है। अतीक समर्थक, उसके बेटों के दोस्त अबान की मौत पर कुछ न बोलने से नाराज हैं। डिवाइडर से कार टकराने से अबान की हुई थी मौत अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान 6 अगस्त को झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में उसके 4 और दोस्त थे। अबान कार की आगे वाली सीट पर बैठा था। कार उसका साथी जैद चला रहा था, जबकि अबान के पीछे सोनू बैठा था। झांसी से 70 किमी पहले पूंछ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार क्रेटा कार एक पिकअप को ओवरटेक करने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 10 फीट हवा में उछल गई। हादसे में अबान (21) और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, तेज टक्कर से अबान के लीवर, लंग्स और शरीर की तिल्ली (Spleen) फट गई। पसलियां भी टूट गई थीं। शरीर के अंदर ज्यादा ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हुई। कार में अबान की सीट के पीछे बैठे उसके साथी सोनू की मौत सिर की हड्डी टूटने से हुई थी। 8 अगस्त को अबान को प्रयागराज में पिता अतीक की कब्र के बगल में दफनाया गया था। तीनों भाइयों अली, उमर और अहजम ने अबान को कंधा दिया था। भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से अली-उमर को पैरोल मिली थी। इसके बाद पुलिस झांसी से अली और लखनऊ से उमर को लेकर आई थी। …………………… ये खबर भी पढ़िए अतीक के बेटे की कार कैसे पलटी, सामने आया VIDEO:लोडिंग वाहन को ओवरटेक किया, फिर डिवाइडर से टकराकर 10 फीट उछली अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि तेज रफ्तार क्रेटा कार एक पिकअप को ओवरटेक करने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 10 फीट हवा में उछल गई। यह वीडियो अबान की कार के पीछे चल रही कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। अबान की कार का एक्सीडेंट 6 अगस्त को झांसी से 70 किमी पहले पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ था। हादसे में अबान (21) और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। अबान झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले-हमारी प्लानिंग लीक हो रही; 1 करोड़ महिलाओं को फ्री बस सेवा; लाल मिर्च पाउडर से हवन
    Next Article
    गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड संग रह रहे युवक का सुसाइड:दावा-UP के पुलिसकर्मी कमरे पर आए, देखते ही खुद को गोली मारी; बहन राखी बांधने आई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment