Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले-हमारी प्लानिंग लीक हो रही; 1 करोड़ महिलाओं को फ्री बस सेवा; लाल मिर्च पाउडर से हवन

    15 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सीएम योगी द्वारा प्रदेश में 60 या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा शुरू किए जाने को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर अखिलेश यादव की 12वीं पास छात्राओं को लैपटॉप बांटने के ऐलान से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- यूपी में बुजुर्ग महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू, सीएम योगी ने किया शुभारंभ यूपी में 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं आज से रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। सीएम योगी ने बुधवार को इसकी शुरुआत की। बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेशभर से आईं बुजुर्ग महिलाओं से उन्होंने बात की। कई महिलाएं भावुक हो गईं। एक ने कहा- महाराज जी, अब परिवारवाले पैसा दें या न दें, हम कहीं आ-जा सकते। एक करोड़ को लाभ मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें 2- अखिलेश का ऐलान- 12वीं पास बेटियों को लैपटॉप देंगे, बोले- हमारी प्लानिंग लीक हो रही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि यूपी में सरकार में आने पर प्रदेश की हर 12वीं पास बेटी को लैपटॉप देंगे। हर महिला को साल में 40 हजार रुपए देंगे। फिर से साइकिल देंगे। बंद किए गए 26 हजार स्कूलों को फिर खोलेंगे। योगी सरकार की बुजुर्ग महिलाओं को फ्री बस यात्रा पर कहा- हमारी प्लानिंग लीक होकर सरकार तक पहुंच रही। हमारा प्लान वह लागू कर रहे। पूरी खबर पढ़ें 3- चंपत राय बोले- चुनाव के चलते चढ़ावा चोरी की FIR नहीं कराई, नृपेंद्र मिश्रा पर निशाना साधा राम मंदिर के पूर्व महासचिव चंपत राय की डायरी की चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने लिखा है कि चढ़ावा चोरी मामले में FIR इसलिए नहीं कराई, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है। पूछा- नृपेंद्र मिश्रा ने 4 दिनों में 14 चैनलों से बातचीत क्यों और किसके इशारे पर की। जांच हो कि असली भेदिया कौन है? पूरी खबर पढ़ें 4- बारिश से 2 दिन में 13 की मौत, कुशीनगर- महाराजगंज में बाढ़ का अलर्ट यूपी में भारी बारिश के चलते पिछले 2 दिन में 13 लोगों की मौत हो गई। मकान ढहने से महोबा-उन्नाव में 2-2 और सुल्तानपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बांदा में नाले में बहने से 3 की मौत हो गई। लखनऊ, कानपुर समेत 25 शहरों में बुधवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई। नेपाल से बाढ़ में 5 हाथी बहकर यूपी आए। कुशीनगर-महाराजगंज में बाढ़ का हाई अलर्ट जारी हुआ। पूरी खबर पढ़ें 5- बारावफात जुलूस का हिंदुओं ने किया स्वागत; वाराणसी में विदेशी भी शामिल हुए यूपी में बुधवार को बारावफात धूमधाम से मनाया गया। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, मुरादाबाद सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में जुलूस निकाले गए। डीजे पर धार्मिक गाने बजाए गए। हाथों में तिरंगा और धार्मिक झंडा लेकर लोग शामिल हुए। लखनऊ में हिंदुओं ने जुलूस का स्वागत किया। मौलानाओं को माला पहनाई- गले मिले। वाराणसी में जुलूस में विदेशी शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- झांसी में अबान की कार 130 की स्पीड से टकराई थी, टेक्निकल कमेटी की जांच रिपोर्ट में खुलासा झांसी में हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत के मामले में टेक्निकल कमेटी की रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के वक्त उसकी क्रेटा कार करीब 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। हादसे की निश्चित वजह सामने नहीं आई। हालांकि, ड्राइवर को झपकी आने की संभावना जताई गई है। कार के ब्रेक, स्टेयरिंग, पहिए, एयरबैग और सीट बेल्ट जांच की गई। पूरी खबर पढ़ें 7- कानपुर में NEET छात्रा ने जान दी, बुआ के बेटे पर ब्लैकमेल करने का आरोप कानपुर में बुधवार सुबह NEET छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्रा अपने फुफेरे भाई से परेशान थी। भाई का कहना है कि बुआ का बेटा 6 महीने से परेशान कर रहा था। वह मेरी बहन से बात करने का दबाव बनाता था। वह बहन के दोस्तों से कहता था, यह मेरी गर्लफ्रेंड है। परिवार चंदौली का रहने वाला है। पुलिस में शिकायत नहीं कराई। पूरी खबर पढ़ें 8- यूपी के स्कूलों में हिजाब की परमिशन न मिलने पर ओवैसी भड़के; मायावती ने कहा- कोर्ट में जाना गलत इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्कूल में हिजाब पहनने की इजाजत न देने वाले फैसले को असदुद्दीन ओवैसी ने ‘इस्लाम पर हमला’ बताया। उन्होंने कहा कि जब सबरीमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट संविधान के तहत ‘धार्मिक अनिवार्यता’ पर विचार कर रहा, तो हाईकोर्ट को ऐसा आदेश नहीं देना चाहिए था। मायावती ने कहा कि स्कूलों में हिजाब जैसे मामलों को कोर्ट-कचहरी में खींचना गलत। पूरी खबर पढ़ें 9- प्रयागराज में बेटी की मौत का बदला लेने के लिए पीटकर हत्या; ससुर-साला गिरफ्तार प्रयागराज में बेटी की मौत का बदला लेने के लिए दामाद के भाई को किडनैप कर पीट-पीटकर मार डाला गया। बुधवार को पुलिस ने उसके छोटे भाई के ससुर और चचेरे साले को अरेस्ट किया। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को कार सवार लोगों ने युवक को अगवा किया था। कौशांबी ले जाकर हत्या करने के बाद शव यमुना नदी में फेंक दिया गया। युवक कौशांबी का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़ें 10- यूपी में अखिलेश के खिलाफ पोस्टर, सपाई पुलिस से भिड़े, बागपत में पोस्टर फाड़े बागपत, गाजियाबाद और हापुड़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इन पर लिखा है, “सबको गाली, सबका अपमान, समाजवादी पार्टी की पहचान।” इनमें उनके “चवन्नी से रुपया बना दिया” वाले बयान का भी जिक्र है। बागपत में पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिलते ही सपाई सड़क पर उतर आए और पोस्टर फाड़ दिए। पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। पूरी खबर पढ़ें 11- बाराबंकी में बच्ची बोली- DM अंकल, रोड बनवा दीजिए, बड़े-बड़े गड्ढे, स्कूल कैसे जाऊंगी बाराबंकी में केजी की 4 साल की आयशा राज ने खराब सड़क की शिकायत डीएम से की। वीडियो में वह कह रही- “डीएम अंकल, रोड बनवा दीजिए। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश का पानी भर जाता है, आने-जाने में परेशानी होती है।” वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा। डीएम ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है। एसडीएम नवाबगंज को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 12- गाजियाबाद में मुस्लिम एक्टिविस्ट को गला काटने की धमकी; पैगम्बर पर कमेंट किया था सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान को गला काटने की धमकी मिली है। उन्होंने मंगलवार की रात गाजियाबाद के थाने में केस दर्ज कराया। नाजिया का आरोप है कि शाहिल अहमद नाम के व्यक्ति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें गालियां दीं। उनके पोस्टर पर बच्चों से यूरिन करवाई गई। वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। पैगंबर कर टिप्पणी से विवादों में रह चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ें 13- नोएडा में सूर्या हत्याकांड जैसी वारदात, मां बोली- एनकाउंटर तक अंतिम संस्कार नहीं नोएडा में 13 साल के आयुष शुक्ला को 2 दोस्तों ने हत्या कर दी। उसको बर्थडे पार्टी के बहाने वे बुलाकर ले गए थे। फिर चाकू से गोदकर मार डाला। पकड़े न जाएं, इसलिए लाश जंगल में फेंक दी। 21 अगस्त को जंगल से सड़ा-गला शव मिला था। पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार ने शव लेने से मना कर दिया। मां बोली- मेरे बेटे के हत्यारे का एनकाउंटर हो। तभी अंतिम संस्कार करूंगी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- हवन में 3 क्विंटल लाल मिर्च डाला, लोग बोले- नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति के लिए किया फतेहपुर के लदिगवां गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में लाल मिर्च से विशेष हवन किया गया। हवन सामग्री की जगह करीब 3 क्विंटल लाल मिर्च की आहुतियां अग्निकुंड में डाली गईं। विशेष हवन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बताया गया कि गांव में सुख-शांति और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति की कामना से यह हवन कराया गया। इस हवन का वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- वायुसेना प्रमुख का गोरखपुर दौरा 27 अगस्त को वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह गोरखपुर के दूरस्थ ग्राम माथाबारी का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे ग्रामीणों, विद्यार्थियों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद:फिरोजाबाद में दामाद बोले- ट्रष्ट ने मालिकाना हक समझ लिया, हमने पैतृक घर, मंदिर-डाक बंगलिया दान नहीं की
    Next Article
    अतीक के बेटे का एनकाउंटर हुआ, वो अपराधी नहीं था:सांसद चंद्रशेखर ने कहा- अतीक के बच्चों को आतंक से मुक्त करें, सरकार ने जुल्म किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment