Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतीक के बाद बेटों के पीछे लोगों का हुजूम:पैरोल पर आए दोनों बेटों के पीछे 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला

    20 hours ago

    1

    0

    अतीक अहमद के दोनों बेटों उमर और अली को पैरोल मिलने के बाद जब वे प्रयागराज पहुंचे तो उनके साथ कई गाड़ियों का काफिला दिखाई दिया। एक तरफ लखनऊ जेल से उमर और दूसरी तरफ झांसी जेल से अली को पुलिस सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया गया। इस दौरान आते समय रास्ते में कई प्राइवेट गाड़ियां पुलिस सुरक्षा बल के पीछे चल रही थी जिसमें अधिकांश काली गाड़ियां थी। दोनों के पुलिस वाहनों के पीछे प्रयागराज की सीमा में प्रवेश करते-करते निजी गाड़ियों का काफिला लगातार बढ़ता गया। कसारी-मसारी पहुंचने तक दोनों के काफिले में 50 से अधिक निजी गाड़ियां दिखाई दीं। यह दृश्य ऐसे वक्त का था, जब दोनों भाई अपने छोटे भाई आबान के जनाजे में शामिल होने पैरोल पर प्रयागराज पहुंचे थे। अतीक की मौत के बाद पहली बार फिर दिखा ऐसा जनसमूह 15 अप्रैल 2023 को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज में अतीक परिवार को लेकर इतना बड़ा जनसमूह एक बार फिर दिखाई दिया। हालांकि इस बार मौका राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का नहीं, बल्कि परिवार के छोटे बेटे आबान की मौत के बाद अंतिम संस्कार का था। फिर भी पैरोल पर आए दोनों बेटों के साथ दिखता लंबा काफिला और कसारी-मसारी में जुटी भीड़ ने शहर की उस पुरानी तस्वीर की याद जरूर दिला दी, जब अतीक का नाम प्रयागराज में प्रभाव और दबदबे के साथ लिया जाता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंगर पवन सिंह से काजल ने प्यार का इजहार किया:दुबली होने का राज खोला; पहले जबरन किस करने का आरोप लगाया था, VIDEO
    Next Article
    बंद मकान में 21 मिनट में 80 लाख की चोरी:जानकीपुरम में रिटायर्ड शिक्षक के घर घुसे चोर, ढाई लाख कैश भी ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment