Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतीक के शूटर का जेल में बयान दर्ज करेगी पुलिस:प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में रिमांड बनवाया, फिर लिया जाएगा कस्टडी रिमांड पर

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में माफिया अतीक के शूटर आसिफ दुर्रानी का प्रॉपर्टी डीलर इरफान(45) हत्याकांड में रिमांड बनवा लिया गया है। करेली पुलिस ने नैनी जेल में बंद दुर्रानी का रिमांड बनवाने के साथ ही वारंट भी नैनी जेल में तामीला करा दिया है। अब जेल में उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कार्रवाई की जाएगी। आसिफ दुर्रानी 20 मई को हत्या के एक पुराने मामले में जमानत तोड़वाकर जेल चला गया था। यह धूमनगंज में 2016 में हुई हत्या का केस है। इसमें वह माफिया अतीक के शार्प शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता के साथ नामजद था। उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। 2018 में उसे जमानत मिल गई थी। इसी मामले में उसके खिलाफ वारंट हुआ था। पिस्टल की बरामदगी बड़ा टास्क पुलिस के लिए इरफान हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्टल की बरामदगी बड़ा टास्क है। दरअसल आसिफ दुर्रानी समेत छह आरोपी अब तक इस मामले में जेल जा चुके हैं लेकिन पिस्टल की बरामदगी नहीं हो सकी है। इसके साथ ही आसिफ की बहन गुल्फिजा और एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी बाकी है। पूछताछ के बाद ही सामने आएगी पूरी तस्वीर इरफान हत्याकांड में आसिफ के भाई राशिद समेत पांच आरोपी पहले ही जेल भेजे गए। पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की लेकिन कोई राज नहीं उगलवा सकी। सभी ने कमोबेश अपने बयान में यही कहा कि हत्याकांड की पूरी प्लानिंग आसिफ ने ही की। ऐसे में पूरी डिटेल वह ही दे सकता है। अतीक का कुख्यात शूटर रहा है आसिफ आसिफ दुर्रानी माफिया अतीक अहमद का कुख्यात शूटर रहा। हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर समेत एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे उस पर दर्ज हैं। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेरों रील वीडियो पोस्ट कर रखे थे। हत्याकांड के एक दिन बाद यानी नौ अप्रैल तक उसका अकाउंट एक्टिव था लेकिन इसके बाद इसे डिलीट कर दिया गया था। कुख्यात शूटर तोता की तस्वीर लगाकर बनाई रील सूत्रों का कहना है कि इस अकाउंट पर उसने कई पोस्ट किए। डिलीट किए जाने से पहले इस पर आठ रील वीडियो भी मौजूद थे। इन सभी रील में उसने बॉलीवुड मूवीज व वेब सिरीज के डॉयलॉग भी लगाए थे। इन रील में से एक में उसने अतीक अहमद के कुख्यात शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता के साथ अपनी फोटो लगाई थी और फोटो पर लिखा था aayenge ek din, Wait watch। करेली थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह का कहना है कि आसिफ दुर्रानी का रिमांड बनवा लिया गया है। उसका बयान दर्ज करने के बाद उसे कस्टडी रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जाएगी। अब पूरा मामला जानिए करेली के बिस्मिल्लाह चौराहे के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर इरफान की आठ अप्रैल की शाम 6:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह चाय पीने गया था तभी दो बाइक से आए चार शूटरों ने उस पर हमला किया। इरफान माफिया अतीक के भाई अशरफ का गनर रह चुका था। परिजनों की तहरीर पर इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाने के आरोप में अतीक के शूटर आसिफ दुर्रानी व राशिद दुर्रानी को नामजद किया गया। जबकि अन्य अज्ञात भी आरोपी बनाए गए। बाद में इसमें विवेचना के दौरान पांच और नाम सामने आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में अमन-चैन के साथ अदा हुई नमाज:शाही ईदगाह में उमड़ी नमाजियों की भीड़, सड़क पर नमाज रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद रही
    Next Article
    औरैया में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:कानपुर देहात का रहने वाला था, 5 दिन पहले बहन के घर आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment