Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में अमन-चैन के साथ अदा हुई नमाज:शाही ईदगाह में उमड़ी नमाजियों की भीड़, सड़क पर नमाज रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद रही

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ में ईद-उल-जुहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह और कोतवाली क्षेत्र की जामा मस्जिद समेत शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहरभर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी देखने को मिली। शाही ईदगाह के बाहर एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले और एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। ईदगाह के मुख्य गेट से ईदगाह चौराहा और रेलवे रोड चौराहे तक दोनों ओर सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। भीड़ को रोकने के पुख्ता बंदोबस्त बिना किसी अर्थव्यवस्था के फैले शांतिपूर्ण नमाज संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी थी। यह भी ध्यान रखना था कि कोई नमाज पढ़ने के लिए सड़क पर ना आए। ऐसे में अलग तरह की रणनीति बनाई गई थी। ईदगाह के आसपास के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल को तैनात किया गया। नमाज शुरू होने से ठीक 15 मिनट पहले मैदान भर गया इसके बाद अफसरों ने नमाजियों को अन्य मस्जिदों की ओर भेज दिया। मजबूत सुरक्षा इंतजाम करते हुए पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरा के अलावा ड्रोन की व्यवस्था भी की गई थी। ड्रोन की मदद से न केवल ईदगाह के अंदर की व्यवस्था बल्कि बाहर के सभी प्रमुख रास्तों की निगरानी भी हो रही थी। भीड़ मैनेजमेंट में ड्रोन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले खुद ड्रोन के जरिए नजर बनाए हुए थे। महिला डिप्टी एसपी भी रही मुस्तैद सभी मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास महिला पुलिस बल को भी तैनाती दी गई थी। ईदगाह पर डिप्टी एसपी सुचित सिंह, डिप्टी एसपी नवीना शुक्ला के अलावा कई महिला इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल जिम्मेदारी संभालते हुए दिखाई दीं। कई प्रमुख रास्तों पर भी महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। तरह-तरह से लोग ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। बहुत से लोग अपने बच्चों को लेकर भी वहां आए हुए थे। इन्हीं में सद्दीक नगर का मोहम्मद बिलाल भी रहा जो अपने पापा के साथ ईदगाह पर आया था। बिलाल ने हाथ में पंपलेट लेकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग की। इसके अलावा गोवर्धन पर सख़्ती के साथ रोक लगाने की अपील भी की। एक घंटे के लिए ट्रैफिक रहा डाइवर्ट नमाज के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन भी बेहतर रहा। ठीक 1 घंटा पहले ईदगाह की और आने वाले रास्ते पर ट्रैफिक की आवाजाही बंद कर दी गई। दिल्ली रोड से शहर के अंदर आने वाले वाहन सीधे ना आकर या तो जैन नगर वाले लिंक रोड से या फिर एनएच 58 से होकर अपने गंतव्य की ओर पहुंचे। खुद राजेश कुमार श्रीवास्तव, ट्रैफिक प्रभारी संतोष कुमार सिंह और ट्रैफिक इंस्पेक्टर लालसा पांडे व्यवस्था बनाते दिखे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:सुल्तानपुर में बाजार जाते समय हादसा, एक महीने पहले पुणे से लौटा था घर
    Next Article
    अतीक के शूटर का जेल में बयान दर्ज करेगी पुलिस:प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में रिमांड बनवाया, फिर लिया जाएगा कस्टडी रिमांड पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment