Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतिक्रमण हटाने के दौरान युवक को मारा थप्पड़:वीडियो बनाने पर थानेदार पर मारपीट का आरोप, जांच शुरू

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के रामपुर कारखाना नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक युवक को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। यह घटना शुक्रवार को हुई, जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में प्रभारी निरीक्षक द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा कई बार नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण न हटाए जाने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जेसीबी मशीन से कार्रवाई की। मुख्य चौराहे से सटी मेन रोड पर आधा दर्जन से अधिक दुकानों के चबूतरे तोड़े गए। इस अचानक शुरू हुई कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ दुकानदार अपना सामान हटाते दिखे, जबकि कुछ ने विरोध भी किया। यह कार्रवाई नगर पंचायत द्वारा मुख्य चौराहे की दोनों पटरियों पर सीमेंटेड नाला निर्माण के लिए की जा रही है। करमैनी दुर्गा मंदिर से मुख्य चौराहा होते हुए देवरिया-कसया मार्ग पर थाना परिसर के सामने से ईदगाह तक नाला निर्माण पूरा हो चुका है। अब मुख्य चौराहे से बहरामपुर मोड़ तक निर्माण प्रस्तावित है। सड़क की उत्तरी पटरी पर स्थित जनता इंटर कॉलेज की दुकानों सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। नगर पंचायत ने कई बार पैमाइश कर नोटिस जारी किए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद तहसीलदार सदर, थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह और अधिशासी अधिकारी रोहित पांडेय नगर पंचायत कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कराई। इसी कार्रवाई के दौरान एक युवक जेसीबी की कार्रवाई का वीडियो बना रहा था। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने उसे देखकर नाराज होकर थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है और तथ्य सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्लिम महिला ने की बुर्के में कांवड़ यात्रा:शादी की मन्नत पूरी होने पर हरिद्वार से संभल जा रही हैं, अमरोहा में हुआ स्वागत
    Next Article
    गाजियाबाद में आज और कल वाहनों का डायवर्जन:महाशिवरात्रि पर संभलकर निकलें, बसें और छोटे वाहन भी कई जगह प्रतिबंधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment