Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संपूर्ण समाधान दिवस पर आजमगढ़ कोतवाली पहुंचे SSP:संयुक्त टीम ना गठित करने पर तय होगी जिम्मेदारी, राजस्व के आए सबसे अधिक मामले

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस संपूर्ण समाधान दिवस में जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार शामिल हुए। संपूर्ण समाधान दिवस की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों को जमीन संबंधी विवाद को निपटने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही इस संयुक्त टीम के माध्यम से जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसका अनुपालन न करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। SSP डॉ अनिल कुमार का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य यह है कि कई मामले ऐसे होते हैं जिसमें एक से अधिक विभाग इंवॉल्व होते हैं। ऐसे में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकर आम जनता की समस्याओं का निस्तारण कराया जाता है जिससे जनता को किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़े। आधी शिकायतों का मौके पर निस्तारण जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि इस जनसुनवाई के दौरान 50% से अधिक मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसके साथ ही राजस्व विभाग से संबंधित जो मामले सामने आए। उसके निस्तारण के लिए राजस्व विभाग और पुलिस टीम को भेज कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है। इस जनसुनवाई के दौरान मिशन शक्ति आईजीआरएस के निस्तारण के साथ-साथ महिला सुरक्षा संबंधी अपराधों पर गंभीरता से ध्यान देने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। इस जनसुनवाई में जिले के मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव कुमार ओझा सहित बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया:रायबरेली जिला अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया
    Next Article
    गोंडा में कुत्तों ने मासूम को मार डाला:घर के बाहर पड़ी तड़प रही थी; चेहरे, हाथ और बॉडी पर गंभीर घाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment