Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में कुत्तों ने मासूम को मार डाला:घर के बाहर पड़ी तड़प रही थी; चेहरे, हाथ और बॉडी पर गंभीर घाव

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा में पांच साल की मासूम को कुत्तों नोंचकर मार डाला। बच्ची टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह से नोंचने लगे। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुत्तों को भगाया। गंभीर हालत में बच्ची घर के बाहर जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। कुत्तों ने उसके चेहरे, हाथ और बॉडी में अन्य जगह बुरी तरह काटा था। परिजन बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामला धानेपुर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… कल्याण नगर निवासी विशुन लाल के दो बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी 5 सालकी मुस्कान है। छोटी बेटी 4 साल की महक है। विशुन मुंबई में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं। शनिवार को मुस्कान टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान 2 कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह नोच डाला। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन दौड़े, लेकिन तब तक मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिजनों ने तत्काल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि और सभासद पहुंचे अस्पताल परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही चेयरमैन प्रतिनिधि रक्षाराम वर्मा और सभासद पवन प्रकाश तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिवार से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटना दोबारा न हो। इलाके में कुत्तों का आतंक, कई बार शिकायत ग्रामीणों के अनुसार, इस इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। नगर पंचायत प्रशासन से आवारा कुत्तो को पकड़ने की मांग की। वहीं वहीं धानेपुर थाना अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया- परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिजन अस्पताल से बॉडी को लेकर चले गए हैं। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए… देवर-भाभी चॉकलेट डे पर बिस्तर पर पकड़े गए, आगरा में बचने के लिए पति को मारकर लटकाया चॉकलेट डे मनाने के लिए देवर को बुलाया था। हम दोनों एक साथ बेड पर थे। पति घर लौटा, तो हम दोनों को देखकर आगबबूला हो गया। इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। ये कहना है आगरा की महिला का, जिसने देवर के साथ मिलकर अपने पति को मार दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संपूर्ण समाधान दिवस पर आजमगढ़ कोतवाली पहुंचे SSP:संयुक्त टीम ना गठित करने पर तय होगी जिम्मेदारी, राजस्व के आए सबसे अधिक मामले
    Next Article
    अंतर्जनपदीय असलहा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में 6 अवैध हथियार बरामद, एसपी ने किया खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment