Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की:जौनपुर में होली मिलन समारोह, कई समितियों का गठन हुआ

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट ने एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह कार्यक्रम नगर के एक हॉल में संपन्न हुआ। डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. समर बहादुर सिंह, डॉ. अजय कुमार दूबे, रीता जायसवाल और नागेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ट्रस्ट के संरक्षक ने नए सदस्यों के साथ विभिन्न समितियों का गठन किया। इनमें अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष शरद कुमार जायसवाल, समाजसेवा समिति की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि और सचिव क्षमा सिंह शामिल हैं। शिक्षक समिति के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सचिव नीलम मिश्रा और डॉ. पूनम सिंह को नियुक्त किया गया। किन्नर समिति की अध्यक्ष पायल किन्नर और सचिव डॉली जोशी बनाई गईं। इस दौरान सभी समितियों के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और पारंपरिक मिठाइयों के साथ होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मेनका सिंह ने शिव तांडव स्त्रोत और नीलम मिश्रा ने राधा-कृष्ण होली गीत प्रस्तुत किया। संस्था अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोक संस्कृति में इस पर्व का विशेष स्थान है। उन्होंने बताया कि पूरे भारत में होली मनाई जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार में इसका महत्व अलग है। फागुन माह शुरू होते ही गांवों में होली के गीत गूंजने लगते हैं और लोग ढोल-झाल-मजीरा बजाकर झूमते हैं। डॉ. शकुंतला यादव ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। उन्होंने लोगों से बिना किसी भेदभाव के इस पर्व को मनाने और किसी भी प्रकार का हुड़दंग न करने की अपील की। डॉ. समर बहादुर सिंह ने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है और हमें रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। डॉ अजय कुमार दूबे ने कहा कि हमे होली का पर्व सबसे मिलकर और बिना की नुक़सान के साथ प्राकृतिक रंगों के साथ मनाये हानिकारक केमिकल्स युक्त रंगों से दूर रहें। संरक्षक रीता जायसवाल ने कहा कि होली मिलन समारोह हो महिलाएं भाग ना ले ऐसा हो नहीं सकता। महिलाओं की टोली ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया और एक दूसरे से रंग अबीर लगा कर बधाई दी। इसके साथ ही होली के गीत पर खूब ठुमके लगाए। ट्रस्ट परिवार के द्वारा सभी को अंत में उपहार देकर होली के लिए बधाई दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सागर सोलंकी ने और आभार राधिका सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूनम सिंह अर्चना सिंह, सरोज गुप्ता, शिवांगी खरे,कनक सिंह, डॉ साधना मौर्य, सीमा गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, रेनू अग्रहरि, किरन किन्नर, ट्रस्ट परिवार के सभी सदस्यों के साथ नीरज शाह, रामजी सिंह, सुधांशु विश्वकर्मा, अंजनी मिश्रा, पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में नहर की पटरी टूटी:100 बीघा गेहूं सहित अन्य फसलें जलमग्न
    Next Article
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता को कितनी मिलेगी प्राइज मनी, उपविजेता और सेमीफाइनल वाली टीमें पर भी होगी धनवर्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment