Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में नहर की पटरी टूटी:100 बीघा गेहूं सहित अन्य फसलें जलमग्न

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन के रामपुरा क्षेत्र में रविवार रात नहर की पटरी टूटने से करीब 100 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं, लाही और बेझार की फसलें जलमग्न हो गईं। टीहर पुल से पचोखरा पुल की ओर हुई इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान है। रामपुरा क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था मुख्य रूप से इसी नहर पर निर्भर करती है। बताया गया है कि रविवार रात नहर में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण टीहर पुल से कुछ दूरी पर पटरी टूट गई। इसके बाद पानी तेजी से आसपास के खेतों में फैल गया और खड़ी फसलें डूब गईं। क्षेत्रीय किसान वीरसिंह, अप्पू, कमलापत और वीरेंद्र सहित अन्य ने बताया कि पिछले साल भी इसी जगह दो बार नहर की पटरी टूटी थी, जिससे बड़ा नुकसान हुआ था। किसानों का आरोप है कि यह समस्या हर साल दोहराई जाती है और विभाग केवल मरम्मत कर औपचारिकता पूरी कर देता है, स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। किसानों ने यह भी बताया कि नहर टूटने पर वे अपनी जान जोखिम में डालकर पानी के बहाव को रोकने का प्रयास करते हैं, जिसके बाद ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचते हैं। उन्होंने मांग की है कि नहर की मजबूती के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। नहर विभाग के एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर पटरी टूटी है, वहां कुलावे पर पहले से एक पाइप पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों द्वारा अतिरिक्त पाइप डालने से मिट्टी कमजोर हो गई, जिससे कटान हुआ। एसडीओ ने बताया कि मौके पर बोरियां लगाकर पटरी को मजबूत कर दिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है। इस घटना के बाद प्रभावित किसानों ने हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें:फर्रुखाबाद में भीड़ कम करने को रेलवे ने शुरू कीं सेवाएं
    Next Article
    अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की:जौनपुर में होली मिलन समारोह, कई समितियों का गठन हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment