Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया:व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लंबित प्रकरणों के निस्तारण के दिए निर्देश

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न अनुभागों में प्रशासनिक व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिस पर आयुक्त ने जिला प्रशासन की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, अपर आयुक्त (न्यायिक) देव दीप्ति और अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त ने संयुक्त कार्यालय से निरीक्षण की शुरुआत की। उन्होंने सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के अभिलेखों का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि सेवानिवृत्ति से संबंधित सभी देयकों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। न्याय सहायक पटल पर गैंगस्टर एवं मजिस्ट्रियल जांच पंजिका की समीक्षा कर लंबित रिपोर्टों की स्थिति भी जानी गई। इसके अतिरिक्त, ग्राम चौकीदारों के रिक्त पदों की जानकारी भी ली गई। वर्ष 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों के PRAN नंबर आवंटन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कोषाधिकारी से समन्वय स्थापित कर शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित आवेदनों, सेवा पुस्तिकाओं और ऑडिट आपत्तियों की अद्यतन स्थिति की भी जांच की गई। अपर उपजिलाधिकारी न्यायालय से जारी आदेशों के दाखिले रजिस्टर का अवलोकन कर समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएलआरसी पटल पर एंटी भूमाफिया रजिस्टर और भूमि विनिमय प्रकरणों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं अस्वीकृत दावों की प्रगति भी जानी गई। संग्रह अनुभाग में आरसी रजिस्टर की जांच की गई और तहसीलदारों को प्रत्येक 15 दिन में इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। भूलेख एवं शस्त्र अनुभाग में लंबित प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण और शस्त्र दुकानों के नियमित सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अटल सभागार एवं एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का भी अवलोकन किया और वहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी, अर्चना ओझा और नाजिर मो. सलीम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्माईल नेशनल कॉलेज में ‘सफलता और शांति’ विषय पर सेशन:बेटियां फाउंडेशन की पहल पर छात्राओं को स्वास्थ्य व मानसिक संतुलन की दी जानकारी
    Next Article
    अधिवक्ता फारुख हत्याकांड में नीरज को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत:रामपुर में अधिवक्ताओं में आक्रोश, जिला पंचायत परिसर में हुई थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment