Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता फारुख खान हत्याकांड, असगर अली पर आरोप तय:कड़ी सुरक्षा में पेशी, दोबारा जेल भेजा गया, अब शुरू होगा ट्रायल

    10 hours ago

    1

    0

    रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी जिला पंचायत क्लर्क असगर अली के खिलाफ शनिवार को अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। इस दौरान कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। असगर अली को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला कारागार से अदालत लाया गया था। पेशी के दौरान आरोपी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया। आरोप तय होने के बाद अब इस मामले का नियमित ट्रायल शुरू होगा। सुनवाई के बाद असगर अली को वापस जेल भेज दिया गया। यह घटना 11 फरवरी 2026 को दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला पंचायत कार्यालय में हुई थी। अधिवक्ता फारुख अहमद खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी गोसिया भी जिला पंचायत में क्लर्क हैं। आरोप है कि स्थापना पटल पर तैनात क्लर्क असगर अली और गोसिया के बीच ड्यूटी पर देर से आने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर अधिवक्ता फारुख अहमद खान अपने एक साथी के साथ कार्यालय पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई। इसी दौरान असगर अली ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी, जिससे अधिवक्ता की मौत हो गई। इस घटना में असगर अली भी घायल हुआ था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में असगर अली और तत्कालीन अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस वारदात के बाद अधिवक्ताओं ने कई दिनों तक हड़ताल की थी और विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे भी जाम किया था। आरोप तय होने के बाद अब इस चर्चित हत्याकांड के ट्रायल पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में सभासद पर जबरन सड़क तुड़वाने का आरोप:व्यापारियों ने सरकारी धन के दुरुपयोग और जलभराव की आशंका जताई
    Next Article
    कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला:चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, एक सिपाही गंभीर घायल; इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment