Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला:चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, एक सिपाही गंभीर घायल; इलाज जारी

    10 hours ago

    1

    0

    कौशांबी जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। चोर समझकर की गई इस मारपीट में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र के ईचौली गांव में हुई है। छत्तीसगढ़ के देवनगर थाने की पुलिस टीम तीन वांछित अपराधियों आकाश, शिवम और एक अन्य की तलाश में दबिश देने ईचौली गांव पहुंची थी। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे, जिससे ग्रामीण उन्हें पहचान नहीं पाए और चोर समझ बैठे।पुलिस टीम ने आकाश को पकड़ लिया। जब वे शिवम के घर पहुंचे, तो शिवम ने 'चोर-चोर' चिल्लाना शुरू कर दिया और भागने लगा। ग्रामीणों ने पुलिस टीम को चोर समझकर उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू हो गई। जांच-पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया जा रहा इस हमले में पुलिसकर्मी जगदेव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। चार अन्य पुलिसकर्मी किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। सीओ सिराथू सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि इस मामले में तीन ग्रामीणों को पकड़ा गया है और जांच-पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता फारुख खान हत्याकांड, असगर अली पर आरोप तय:कड़ी सुरक्षा में पेशी, दोबारा जेल भेजा गया, अब शुरू होगा ट्रायल
    Next Article
    गाजीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म:आरोपी को 10 साल की कैद, 40 हजार का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment