Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता से अभद्रता के आरोप पर हापुड़ में हंगामा:कोतवाली पहुंचे वकील, ब्रजघाट टोल पर चेकिंग के दौरान विवाद; आंदोलन की चेतावनी

    9 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में नेशनल हाईवे-09 पर ब्रजघाट टोल टैक्स के पास चेकिंग के दौरान अधिवक्ता से अभद्रता के आरोप को लेकर शनिवार रात गढ़ कोतवाली में हंगामा हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में वकील कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो बार स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बाइक रोकने के बाद विवाद का आरोप अधिवक्ता अर्जुन शर्मा ने बताया कि वह शनिवार देर शाम करीब 8 बजे मोटरसाइकिल से ब्रजघाट से अपने घर गढ़ लौट रहे थे। ब्रजघाट टोल टैक्स के पास पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। अर्जुन शर्मा का आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपना परिचय अधिवक्ता के रूप में दिया, लेकिन मौके पर मौजूद एक सब-इंस्पेक्टर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। अधिवक्ता के मुताबिक, उन्होंने खुद को गढ़ क्षेत्र का स्थानीय वकील भी बताया था, इसके बावजूद उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। रात 10 बजे कोतवाली पहुंचे वकील घर पहुंचने के बाद अर्जुन शर्मा ने घटना की जानकारी बार अध्यक्ष और साथी अधिवक्ताओं को दी। इसके बाद रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में वकील गढ़ कोतवाली पहुंच गए। वकीलों ने थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट से मामले को लेकर बातचीत की। इस दौरान संबंधित सब-इंस्पेक्टर को भी कोतवाली बुलाया गया। बातचीत के दौरान सब-इंस्पेक्टर की कुछ बातों पर वकीलों ने आपत्ति जताई। इसके बाद कोतवाली परिसर में हंगामा शुरू हो गया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, आंदोलन की चेतावनी काफी देर तक वकीलों ने विरोध और नारेबाजी की। इसके बाद वे कोतवाली से बाहर आ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। वकीलों ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वकीलों का कहना था कि यदि अधिवक्ता से अभद्रता के मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो बार स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। गढ़ थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिवक्ता से अभद्रता के लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विशाल हत्याकांड:सपा विधायक पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप:जौनपुर में लकी बोले- विरोधियों की साजिश, मां बोली- हत्यारों का एनकाउंटर हो
    Next Article
    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 18 लाख कैश बरामद:दस्तावेज न दिखाने पर युवक पकड़ाया; बैग में नोट छिपाकर बिहार जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment