Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 18 लाख कैश बरामद:दस्तावेज न दिखाने पर युवक पकड़ाया; बैग में नोट छिपाकर बिहार जा रहा था

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने एक युवक के बैग से 18 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। युवक इतनी बड़ी रकम के संबंध में कोई वैध कागजात या संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने नकदी को कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दी गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्लेटफार्म 3 पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे स्टेशन पर आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम शनिवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास मौजूद बैग में रुपयों की गड्डियां मिलीं। पुलिस के मुताबिक, गिनती करने पर बैग से कुल 18 लाख रुपये नकद बरामद हुए। युवक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा के रहने वाले संजय कुमार (40) के रूप में हुई। गोरखपुर से रुपये लेकर बिहार जाने की बात कही पूछताछ में संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह यह रकम गोरखपुर के बैंक रोड स्थित अग्रसेन तिराहे के पास सतीश उपाध्याय नाम के व्यक्ति से लेकर बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने जब उससे 18 लाख रुपये के संबंध में दस्तावेज और रकम के स्रोत से जुड़े प्रमाण मांगे तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार, युवक रकम के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने नकदी को अपने कब्जे में ले लिया और युवक को थाने ले आई। आयकर विभाग को दी गई सूचना इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद जीआरपी ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ ही आयकर विभाग के उपनिदेशक (जांच), गोरखपुर यूनिट को दी है। अब आयकर विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद रकम किसकी है और इसे गोरखपुर से बिहार क्यों ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बरामद 18 लाख रुपये को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही युवक के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जीआरपी की टीम ने की कार्रवाई नकदी बरामद करने वाली टीम में जीआरपी थाना गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल आकाश सिंह, हेड कांस्टेबल बब्लू कश्यप, कांस्टेबल सुधीर यादव और कांस्टेबल दिलीप सोनी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता से अभद्रता के आरोप पर हापुड़ में हंगामा:कोतवाली पहुंचे वकील, ब्रजघाट टोल पर चेकिंग के दौरान विवाद; आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    सिपाही ने 10 साल की बच्ची से रेप- हत्या किया:गोरखपुर पुलिस ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, सोमवार को अगली सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment