Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Aung San Suu Kyi को King Charles III द्वारा भेजी गईं पुस्तकें म्यांमा प्रशासन ने सौंपी

    1 hour from now

    1

    0

    म्यांमा की सैन्य समर्थित सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने जेल में बंद नेता आंग सान सू की को ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय की ओर से भेजी गई दो किताबें, एक सीलबंद लिफाफा और राजनयिक पत्राचार सौंप दिया है। सेना प्रमुख के रूप में फरवरी 2021 में सत्ता पर कब्जा करने वाले राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर म्यांमा के अलग-थलग पड़ने की स्थिति को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। सू की को सत्ता से हटाए जाने और जेल में बंद किए जाने के बाद म्यांमा पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए गए थे।मिन आंग ह्लाइंग भी प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं, लेकिन वह 2025 में चुनाव कराने और पड़ोसी देशों के साथ म्यांमा के संबंध बढ़ाने के बाद देश में सामान्य स्थिति लौटने का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रपति के प्रेस एवं सूचना ब्यूरो ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी एक बयान में कहा कि गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों ने सोमवार सुबह राजधानी नेपीता में सू की को ये सामग्री सौंपी। बयान के अनुसार, इनमें ब्रिटिश लेखकों ब्रिजेट एलवर्थी और हेनरीटा कोर्टल्ड की किताब ‘द लैंड गार्डनर्स: सॉइल टू टेबल’ शामिल है।यह किताब स्वस्थ मिट्टी और भोजन के बीच संबंधों पर केंद्रित है। दूसरी किताब ‘सॉइल: द वर्ल्ड एट आवर फीट’ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    London में Kirandeep Kaur हत्याकांड के आरोपी पर अप्रैल में चलेगा मुकदमा
    Next Article
    Italy में हिंसक प्रदर्शनों के बाद भारतीय Embassy ने जारी की Advisory

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment